Breaking News: आज की बड़ी खबरें 23 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 23 Jan 2025 2:50 PM IST
दिल्ली में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर
76वें गणतंत्र दिवस से पहले कर्तव्य पथ पर फ्लाइंग पास्ट का रिहर्सल चल रहा है।
- 23 Jan 2025 2:41 PM IST
सीएम माझी ने दी सुभाष चंद्र बोस को पुष्पांजलि
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी व उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस को पुष्पांजलि अर्पित की।
- 23 Jan 2025 2:35 PM IST
महाकुंभ 2025 समाज कल्याण विभाग के पंडाल में दिख रही सामाजिक समरसता की झलक
संगम तट पर समाज कल्याण विभाग के पंडाल में आस्था एवं अध्यात्म के साथ सामाजिक समरसता की भी झलक देखने को मिल रही है। समाज कल्याण विभाग ने संगम के तट पर पहली बार पंडाल बनाया है, जिसमें 100 बेड की क्षमता का निराश्रित वरिष्ठ जनों के लिए एक आश्रम स्थापित किया गया है। आश्रम में विभिन्न जनपदों के वृद्धाश्रमों से अब तक 150 वरिष्ठजन पहुंचकर संगम में स्नान कर चुके हैं।
- 23 Jan 2025 2:21 PM IST
दिल्ली: पंजाबियों पर सियासत जारी
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले पंजाबियों पर सियासत तेज हो गई है। इस बीच प्रवेश वर्मा ने कहा कि लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है, नई दिल्ली विधानसभा से अरविंद केजरीवाल की जमानत जब्त होने वाली है। पंजाब से इतनी गाड़ियां यहां आई हैं, वे लोगों को शराब और पैसे दे रहे हैं, यहां के मतदाताओं को प्रभावित कर रहे हैं। कल दिल्ली पुलिस ने इसपर जवाब मांगा है। उनके(AAP) पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने दिल्ली की जनता का मजाक उड़ाया है, दिल्ली की जनता को बेकार की बातें और बेकार के नाटक से कोई लेना-देना नहीं है, उन्हें विकास चाहिए। - 23 Jan 2025 2:09 PM IST
राहुल गांधी आज नहीं करेंगे रैली
दिल्ली चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज कोई रैली नहीं करेंगे। उनका प्रोग्राम रद्द हो गया है।
- 23 Jan 2025 1:38 PM IST
पाक आईएसआई चीफ ढाका दौरे पर बांग्लादेशी सेना के अधिकारी से मुलाकात
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आसिफ मलिक बुधवार को ढाका पहुंचे। दुबई से ढाका पहुंचे आईएसआई प्रमुख का स्वागत बांग्लादेश सेना के क्वार्टर मास्टर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद फैजुर रहमान ने किया। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के किसी भी शीर्ष अधिकारी की दशकों बाद पहली ढाका यात्रा है।
- 23 Jan 2025 1:32 PM IST
केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने ‘एक पेड़, मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा
केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने गुरुवार को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाया है।
- 23 Jan 2025 1:25 PM IST
अभिषेक शर्मा ने की अपने कोच की खुलकर तारीफ
अभिषेक शर्मा ने अपने कोच की तारीफ करते हुए बताया कि, उनके कोच और कप्तान ने कहा है कि वह कभी भी अपने खेल की शैली को नहीं बदले, जिससे उन्हें खुलकर 'फ़ीयरलेस क्रिकेट' खेलने की आज़ादी मिली है।
- 23 Jan 2025 1:00 PM IST
केजरीवाल ने किया रोजगार और नौकरियां पैदा करने का वादा
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में एक और बड़ी घोषणा की है। उन्होंने अगले 5 साल में युवाओं के लिए रोजगार और नौकरियां पैदा करने का वादा किया है।
- 23 Jan 2025 12:55 PM IST
शिक्षा विभाग के अफसर के घर से छापा, नोट से भरे 2 बेड मिले
बिहार के बेतिया जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां शिक्षा विभाग के अफसर के घर से बड़ी तादाद में कैश बरामद किया गया है। घर में नोट से भरे 2 बेड मिले हैं।
Created On :   23 Jan 2025 8:00 AM IST