Breaking News: आज की बड़ी खबरें 23 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 23 Jan 2025 12:50 PM IST
पूर्व विधायक सुभाष पासी और पत्नी रीना गिरफ्तार
पूर्व विधायक और निषाद पार्टी के नेता सुभाष पासी और उनकी पत्नी रीना हरदोई पुलिस ने को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
- 23 Jan 2025 12:45 PM IST
सेंसेक्स में 299 अंकों की तेजी, निफ्टी 23,259 के पार
देश का शेयर बाजार आज सुबह गिरावट के साथ खुला था। फिलहाल इसमें बढ़त देखी जा रही है। सेंसेक्स 299.72 अंक यानि कि 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,704.71 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 104.05 अंक यानि कि 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,259.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 23 Jan 2025 12:41 PM IST
पूर्व विधायक गिरफ्तार
एसपी के पूर्व विधायक सुभाष पासी और पत्नी रीना को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- 23 Jan 2025 12:23 PM IST
छोटा राजन गैंग का कुख्यात गैंगस्टर डीके राव गिरफ्तार
महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर डीके राव को गिरफ्तार किया है। मुबंई क्राइम ब्रांच ने एक वसूली के मामले में डीके को जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया है।
- 23 Jan 2025 12:16 PM IST
सेंसेक्स में 203 अंकों की तेजी, निफ्टी 23,230 के पार
देश का शेयर बाजार आज सुबह गिरावट के साथ खुला थ। फिलहाल इसमें बढ़त देखी जा रही है। सेंसेक्स 203.94 अंक यानि कि 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,608.93 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 76.90 अंक यानि कि 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,232.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 23 Jan 2025 12:10 PM IST
24 कैरेट गोल्ड का रेट 82 हजार के पार हुआ
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 82,200 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गई है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 75,200 रुपए से अधिक प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। जबकि, चांदी की कीमत 96,600 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
- 23 Jan 2025 12:05 PM IST
कच्चे तेल की कीमत में आई गिरावट
कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में आज (23 जनवरी 2025) गिरावट देखी गई है।सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 78.79 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करते देखा गया है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 75.26 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
- 23 Jan 2025 12:00 PM IST
सुभाष चंद्र बोस 128वीं जयंती
पीएम मोदी ने संसद के सेंट्रल हॉल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि
- 23 Jan 2025 11:55 AM IST
उत्तराखंड निकाय चुनाव
उत्तराखंड अलग-अलग हिस्सों में निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Created On :   23 Jan 2025 8:00 AM IST