Breaking News: आज की बड़ी खबरें 23 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 23 Jan 2025 4:02 PM IST
गैंगस्टर डीके राव को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें अपराध की दुनिया से कैसे जुड़े तार?
कुख्यात गैंगस्टर डीके राव को मुंबई क्राइम ब्रांच ने जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया है। डीके राव का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। जबरन वसूली, डकैती जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल राव छोटा राजन का एक प्रमुख सहयोगी रहा है।
- 23 Jan 2025 3:52 PM IST
झारखंड में ट्रेन को पत्थरबाजों ने बनाया निशाना, चार आरोपी हुए गिरफ्तार
झारखंड से गुजरने वाली ट्रेनें पत्थरबाजों के निशाने पर हैं। पथराव की घटनाओं की वजह से कई बार यात्री चोटिल हो रहे हैं। राज्य के चक्रधरपुर रेल मंडल में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ने हावड़ा से टाटानगर आने वाली स्टील एक्सप्रेस ट्रेन पर 20 जनवरी की रात हुए पथराव के मामले में चार युवकों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेजा है।
- 23 Jan 2025 3:37 PM IST
भारत ने श्रीलंका को 60 रनों से हराया
विमेंस अंडर-19 टी-20 विश्व कप में भारतीय महिला टीम ने गुरुवार को श्रीलंका को 60 रनों से मात दिया है। मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेटों के नुकसान पर श्रीलंका को 119 रनों का टारगेट दिया था। जिसका पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 58 रन ही बना सकी।
- 23 Jan 2025 3:34 PM IST
इंग्लैंड को पस्त करने वाले वरुण स्पिनर का बयान आया सामने
इंग्लैंड को 3-23 से पस्त करने वाले और भारत को ईडन गार्डन्स में टी20 सीरीज के पहले मैच में सात विकेट से जीत दिलाने के बाद कलाई के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने कहा कि उनका ध्यान हमेशा अपनी गेंदबाजी में सुधार करने पर रहेगा, चाहे वह मैच के किसी भी चरण में हों।
- 23 Jan 2025 3:27 PM IST
27 जनवरी को धर्म संसद का होने जा रहा है आयोजन
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने गुरुवार को बताया है कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 27 जनवरी को धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा। इसमें देशभर के साधु-संत, शंकराचार्य और 13 अखाड़ों के प्रमुख शामिल होंगे।
- 23 Jan 2025 3:16 PM IST
सैफ अली खान मामले में गिरफ्तार हुए आरोपी ने गुनाह कबूला
पुलिस ने कुछ दिन पहले ही आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने सैफ के घर पर क्राइम सीन रीक्रिएट किया था। पुलिस ने सैफ पर जिस चाकू से हमला किया था उसका तीसरा टुकड़ा भी बरामद कर लिया है।
- 23 Jan 2025 3:14 PM IST
गणतंत्र दिवस झांकी में मिसाइल, आर्टिलरी गन, रडार
इस बार गणतंत्र दिवस पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) एक विशेष झांकी प्रस्तुत करने जा रहा है। डीआरडीओ की झांकी का विषय 'रक्षा कवच - बहु-क्षेत्रीय खतरों के खिलाफ बहु-स्तरीय संरक्षण' है।
- 23 Jan 2025 3:03 PM IST
एनसीएलएटी ने सीसीआई के व्हाट्सएप बैन के आदेश पर लगा दी रोक
अरबपति कारोबारी मार्क जकरबर्ग के नेतृत्व वाले मेटा ने गुरुवार को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की तरफ से व्हाट्सएप पर लगाए गए प्रतिबंध पर रोक लगाने के राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के फैसले का स्वागत किया और कहा कि कंपनी अगले कदम के लिए इस फैसले का मूल्यांकन करेगी।
- 23 Jan 2025 3:00 PM IST
बेरोजगारी पर बोले केजरीवाल
अगले 5 सालों में हमारी पहली प्राथमिकता दिल्ली में बेरोजगारी खत्म करना होगी- अरविंद केजरीवाल
- 23 Jan 2025 2:54 PM IST
सीएम सोरेन ने अर्पित की पुष्पांजलि
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
Created On :   23 Jan 2025 8:00 AM IST