Breaking News: आज की बड़ी खबरें- 22 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 22 Jan 2025 10:18 PM IST
किसान नेता डल्लेवाल को अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया
आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को आखिरकार अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया है। इस बात की जानकारी पंजाब सरकार ने दी है। इससे पहले डल्लेवाल का इलाज धरनास्थल के पास बने अस्थाई अस्पताल में जारी था।
- 22 Jan 2025 9:59 PM IST
भारत ने जीता पहला मैच
इंग्लैंड के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर ली है। मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लिश टीम 132 रनों पर ढ़ेर हो गई थी। इसके जवाब में भारत ने 7 विकेटों से मुकाबले को अपने नाम किया। इसी के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
- 22 Jan 2025 9:43 PM IST
100 रनों के पार पहुंचा भारत
ईडन गार्डन्स पर खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में इंग्लैंड के दिए 133 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम इंडिया ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। 10 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 100 रन है।
- 22 Jan 2025 9:37 PM IST
अभिषेक शर्मा का अर्धशतक
इंग्लैंड के दिए 133 रनों के टारगेट का पीछा कर रहे भारतीय टीम ने 2 विकेट गंवाकर 90 रन बना लिए हैं। इस दौरान टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 50 रनों का आकड़ा पार कर लिया है। उन्होंने ये कारनामा 21 गेंदों में किया।
- 22 Jan 2025 9:20 PM IST
सूर्यकुमार यादव बिना रन बनाए लौटे पवेलियन
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में सूर्यकुमार यादव बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए हैं। वह अपनी पारी की तीसरी गेंद पर आउट हो गए।
- 22 Jan 2025 9:02 PM IST
खेल मंत्री मनसुख मांडविया खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 का उद्घाटन करेंगे
खेलो इंडिया सीजन की शुरुआत गुरुवार को खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 से होगी। राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और संस्थागत संगठनों से बनी उन्नीस टीमें पांच दिनों तक दो स्पर्धाओं - आइस हॉकी और आइस स्केटिंग में प्रतिस्पर्धा करेंगी। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया गुरुवार को लेह में प्रतिष्ठित नवांग दोरजे स्टोबदान स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहेंगे और खेलों की शुरुआत की घोषणा करेंगे।
- 22 Jan 2025 8:42 PM IST
132 रन पर ऑल आउट हुई इंग्लैंड टीम
टीम इंडिया के खिलाफ इंग्लैंड 20 ओवर की आखिरी गेंद पर ऑल आउट हो गई। साथ ही, इंग्लैंड ने कुल 132 रन बनाए हैं। अब टीम इंडिया को जीत हासिल करने के लिए 133 रन बनाने होंगे। बता दें कि, यह टी-20 सीरीज का पहला मैच है।
- 22 Jan 2025 8:36 PM IST
हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई- डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने जलगांव रेल हादसे पर कहा, "जलगांव में हुए हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है, कई लोग घायल हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैंने स्थिति की पूरी जानकारी ली है, मैंने जिला अधिकारी और संबंधित विभाग के अधिकारी से बात की है। बचाव अभियान जारी है, घायलों का इलाज चल रहा है। हमारी प्राथमिकता घायलों का जल्द से जल्द इलाज कराना है।"
- 22 Jan 2025 8:13 PM IST
भारतीय गेंदबाजों ने मचाया कोहराम
इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भारतीय गेंदबाजों ने तहलका मचा दिया है। मैच में इंग्लिश टीम ने 100 रनों के भीतर 6 विकेट गंवा दिए हैं।
- 22 Jan 2025 8:04 PM IST
त्रिवेणी संगम घाट पर संध्या आरती की गई
प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम घाट पर संध्या आरती की गई।
Created On :   22 Jan 2025 8:00 AM IST