Breaking News: आज की बड़ी खबरें- 22 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें- 22 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव
22 जनवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 22 Jan 2025 7:41 PM IST

    भारत को तीसरी सफलता

    कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे पहले टी-20 में इंग्लैंड को तीसरा झटका लग गया है। भारतीय गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर बल्लेबाज हैरी ब्रूक को बोल्ड किया।

  • 22 Jan 2025 7:37 PM IST

    गणतंत्र दिवस परेड कर्तव्य पथ पर दिखेगा 'महाकुंभ'

    गणतंत्र दिवस परेड पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर निकलने वाली झांकी इस बार 'महाकुंभ' पर होगी। उत्तर प्रदेश की झांकी भारत ही नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व में मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के रूप में प्रतिष्ठित "महाकुंभ 2025 - स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास को प्रदर्शित करेगी। यह झांकी प्रयागराज में पवित्र गंगा, अविरल यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम पर हो रहे महाकुंभ के दिव्य स्वरूप को दर्शाएगी, जो पृथ्वी पर मानवता का सबसे बड़ा समागम है।

  • 22 Jan 2025 7:31 PM IST

    बिहार के मोकामा में गैंगवार, 'छोटे सरकार' अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच गोलीबारी

    बिहार के मोकामा के नौरंगा जलालपुर गांव में बुधवार को पूर्व विधायक अनंत सिंह और कुख्यात अपराधी सोनू-मोनू गैंग के बीच जबरदस्त गोलीबारी हुई। बताया जाता है कि यह गोलीबारी दोनों के बीच वर्चस्व को लेकर हुई और करीब 60-70 राउंड फायरिंग की गई। इस घटनाक्रम के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और फायरिंग करने वालों की पहचान की जा रही है।

  • 22 Jan 2025 7:24 PM IST

    ग्रेटर नोएडा संयुक्त किसान मोर्चा की डीएम के साथ बैठक

    ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं की डीएम गौतम बुद्ध नगर से मुलाकात और चर्चा हुई। इस बातचीत में 10 प्रतिशत प्लॉट एवं समान मुआवजा तथा नए भूमि अधिग्रहण कानून के लाभ दिए जाने की मांग को लेकर शासन स्तर से बातचीत करवाने के साथ ही सभी प्राधिकरणों में और बिल्डर परियोजनाओं की समस्याओं पर जल्द से जल्द समाधान निकालने की बात हुई। इसके अलावा 26 जनवरी को 'ट्रैक्टर तिरंगा मार्च' निकालने को लेकर रूट प्लान पर चर्चा की गई।

  • 22 Jan 2025 7:18 PM IST

    इंग्लैंड को दूसरा झटका

    भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने तीसरी ओवर की पांचवीं गेंद पर सलामी बल्लेबाज बेन डकेट को रिंकु सिंह के हाथों कैच करवा आउट किया। इसी के साथ वह अब टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

  • 22 Jan 2025 7:05 PM IST

    भारत को पहले ही ओवर में मिली पहली सफलता

    भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने टीम को पहले ही ओवर में बिना किसी रन के पहली सफलता दिला दी है। इसी के साथ उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में युजवेंद्र चहल की बराबरी भी कर ली है। उन्होंने ये कारनामा मैच के पहले ही ओवर में किया। ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने बल्लेबाज फिल सॉल्ट को विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच करवा पवेलियन रवाना किया।

  • 22 Jan 2025 7:01 PM IST

    मुकाबले की हुई शुरुआत

    भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी-20 मैच की शुरुआत हो चुकी है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इंग्लिश टीम की ओर से पारी की शुरुआत सलामी बल्लेबाज बेन डकेट और फिल सॉल्ट करेंगे। भारत के लिए पहला ओवर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह डालेंगे।

  • 22 Jan 2025 6:54 PM IST

    इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

    पहले टी-20 के लिए ये है इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन।

    बेन डकेट, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

  • 22 Jan 2025 6:47 PM IST

    भारत की प्लेइंग इलेवन

    इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 के लिए ये है भारतीय टीम की एकादश इलेवन।

    संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी।

  • 22 Jan 2025 6:33 PM IST

    भारत ने जीता टॉस

    इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

Created On :   22 Jan 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story