Breaking News: आज की बड़ी खबरें 22 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 22 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव
22 अप्रैल2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.

Live Updates

  • 22 April 2025 8:22 AM IST

    तीर्थयात्रियों के लिए बंदरगाह जेद्दा

    सऊदी अरब की  पीएम मोदी की यात्रा को लेकर भारतीय राजदूत सुहेल एजाज खान ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जेद्दा आ रहे हैं। सदियों से, जेद्दा उमराह और हज के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए बंदरगाह रहा है।

  • 22 April 2025 8:09 AM IST

    द्विपक्षीय मुद्दों और रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22-23 अप्रैल को सऊदी अरब के जेद्दा शहर की यात्रा पर रहेंगे, जहां वे क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से द्विपक्षीय मुद्दों और रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा करेंगे। 

  • 22 April 2025 8:05 AM IST

    UP में थोक भर IAS के ट्रांसफर

    यूपी में सोमवार रात बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों के तबादले, 33 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। आईएएस विशाल सिंह नए सूचना निदेशक बना दिए गए हैं। वाराणसी के मंडलायुक्त को नई जिम्मेदारी दी गई है। वाराणसी, बरेली, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, गंजीपुर, झांसी, महोंबा समेत कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। 

Created On :   22 April 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story