Breaking News: आज की बड़ी खबरें 21 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 21 March 2025 7:18 PM IST
कल से होगी क्रिकेट के महासंग्राम की शुरुआत
धीरे-धीरे वो पल करीब आता जा रहा है जब क्रिकेट का महासंग्राम यानी आईपीएल के 18वें सीजन की शुरुआत होगी। टूर्नामेंट का शुभारंभ कल यानी शनिवार 22 मार्च को गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के टकराव से होगी। दोनों टीमों के बीच रोमांच से भरपूर इस मुकाबले की मेजबानी ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स का मैदान करने वाला है।
- 21 March 2025 7:05 PM IST
अलीगढ़ पुलिस ने करोड़ों रुपए के नकली करेंसी बरामद किए, चार शातिर गिरफ्तार
अलीगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली करेंसी के कारोबार का खुलासा किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग अलीगढ़ में नकली नोटों की सप्लाई करने के लिए आ रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने अभियान चलाकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
- 21 March 2025 6:57 PM IST
पंजाब चंडीगढ़ में पंजाब महिला कांग्रेस ने मान सरकार के खिलाफ किया विरोध-प्रदर्शन
पंजाब महिला कांग्रेस की ओर से विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया, इसके चलते कई महिला कार्यकर्ताओं को चोटें आईं।
- 21 March 2025 6:49 PM IST
कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए ग्रीन स्टील के उत्पादन को बढ़ाने के लिए कदम उठा रही केंद्र सरकार मंत्री
देश में ग्रीन स्टील मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने के लिए स्टील मंत्रालय ने दो पायलट प्रोजेक्ट प्रदान किए हैं, जिसमें वर्टिकल शाफ्ट में 100 प्रतिशत हाइड्रोजन का उपयोग करके डायरेक्ट रिड्यूस्ड आयरन (डीआरआई) का उत्पादन किया जाएगा और एक पायलट प्रोजेक्ट में कोयले की खपत और कार्बन फुटप्रिंट में कटौती करने के लिए मौजूदा ब्लास्ट फर्नेस में हाइड्रोजन का उपयोग किया जाएगा। यह जानकारी सरकार द्वारा शुक्रवार को दी गई।
- 21 March 2025 6:44 PM IST
पंजाब सरकार ने जेल में बंद अपराधियों के स्थानांतरण नियम में संशोधन को दी मंजूरी
पंजाब सरकार ने शुक्रवार को एक अहम कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी। इनमें जेलों में बंद अपराधियों के स्थानांतरण से जुड़े नियम में संशोधन, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग में कई पदों का पुनर्गठन और स्कूल समितियों की संरचना में बदलाव शामिल हैं।
- 21 March 2025 6:39 PM IST
क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग को वैध बनाने की तैयारी में पाकिस्तान
आर्थिक संकट का सामना कर रहा पाकिस्तान वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग को वैध बनाने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। डिजिटल परिसंपत्ति प्रबंधन को सुव्यवस्थित और रणनीतिक बनाने के लिए वित्त मंत्री के मुख्य सलाहकार बिलाल बिन साकिब ने यह सुझाव दिया।
- 21 March 2025 6:06 PM IST
बीजेपी के 18 एमएलए सस्पेंड
कर्नाटक विधानसभा से 18 भारतीय जनता पार्टी के विधायक सस्पेंड।
- 21 March 2025 6:04 PM IST
आईपीएल 2025 भारत को नई गेंद से तेज गेंदबाजी के अगले अगुआ की पहचान करने में मदद कर सकता है परांजपे
भारत के पूर्व क्रिकेटर और राष्ट्रीय चयनकर्ता जतिन परांजपे का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 2025 सीजन राष्ट्रीय टीम को नई गेंद से तेज गेंदबाजी के अगले अगुआ की पहचान करने में मदद कर सकता है, खासकर जसप्रीत बुमराह के पीठ की चोट से उबरने के बाद।
- 21 March 2025 5:49 PM IST
बटांग औद्योगिक पार्क 'इंडोनेशिया का शनचन' बनेगा इंडोनेशियाई राष्ट्रपति
इंडोनेशिया के मध्य जावा प्रांत में बटांग औद्योगिक पार्क विशेष आर्थिक क्षेत्र के शुभारंभ समारोह में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियान्टो ने कहा कि वह चाहते हैं कि यह क्षेत्र भविष्य में 'इंडोनेशिया का शनचन' कहलाए।
- 21 March 2025 5:39 PM IST
कर्नाटक: 4% आरक्षण विधेयक पास
कर्नाटक में सरकारी ठेकों में मुस्लिमों को 4 प्रतिशत आरक्षण विधेयक हुआ पास।
Created On :   21 March 2025 8:00 AM IST