Breaking News: आज की बड़ी खबरें 21 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 21 Feb 2025 10:33 AM IST
आयुष्मान योजना को कैबिटे में मंजूरी- रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि 15 साल कांग्रेस का राज रहा 13 साल AAP ने राज किया, अपना कार्यकाल देखें हमें 1 दिन में प्रश्न करने वाले ये कौन लोग हैं? जिन्होंने दिल्ली का सर्वनाश कर दिया, जनता के अधिकारों को हनन किया और काम नहीं किया वे एक दिन में हम पर उंगली उठाएंगे? ये हम हैं जिन्होंने पहले दिन शपथ लेते ही, कैबिनेट की बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी दी। इन्हें हमसे सवाल करने का कोई अधिकार नहीं है दिल्ली की चिंता अब हम करेंगे।
- 21 Feb 2025 10:22 AM IST
महाकुंभ से लौट रहे परिवार का हादसा
बिहार: प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, भोजपुर के 6 लोगों की मौत
- 21 Feb 2025 10:14 AM IST
मायावती का कांग्रेस पर पलटवार
कांग्रेस ने दिल्ली में BJP की B टीम बनकर चुनाव लड़ा: मायावती
- 21 Feb 2025 10:03 AM IST
महाराष्ट्र साइबर सेल
इंडियाज गॉट लेटेंट से जुड़े लोग आज महाराष्ट्र साइबर सेल के ऑफिस में बयान दर्ज कराएंगे
- 21 Feb 2025 9:52 AM IST
हाथरस भगदड़ मामले
हाथरस भगदड़ मामले पर न्यायिक आयोग ने सौंपी रिपोर्ट, पुलिस की लापरवाही को बताया जिम्मेदार
- 21 Feb 2025 9:44 AM IST
संगम में पवित्र स्नान
प्रयागराज: 58 करोड़ से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं अब तक त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान
- 21 Feb 2025 9:33 AM IST
संगम घाट पर स्नान, श्रद्धालुओं का सैलाब
प्रयागराज महाकुंभ में आज भी श्रद्धालुओं का सैलाब, संगम घाट पर स्नान के लिए लगातार पहुंच रहे लोग
- 21 Feb 2025 9:22 AM IST
इजरायल में आतंकी हमला
इजरायल में कई बसों में धमाके, पुलिस को आतंकी हमले की आशंका
Created On :   21 Feb 2025 8:00 AM IST