Breaking News: आज की बड़ी खबरें 02 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 2 March 2025 9:34 AM IST
35 के हुए टाइगर श्रॉफ, सामने आई जश्न की झलक
अभिनेता टाइगर श्रॉफ आज अपने 35वें जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेता का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी टीम के बीच केक काट रहे हैं। टाइगर श्रॉफ के हेयर स्टाइलिस्ट अमित यशवंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अभिनेता केक काटते और उनकी पूरी टीम उन्हें बधाई देती नजर आई। अमित ने शेयर किए गए वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे भाई।”
- 2 March 2025 9:24 AM IST
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर से मिले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की
डाउनिंग स्ट्रीट में अपनी बैठक के दौरान कीर स्टार्मर ने कहा कि यूक्रेन को “पूरे यूनाइटेड किंगडम का पूरा समर्थन प्राप्त है।” उन्होंने स्थायी शांति प्राप्त करने के लिए ब्रिटेन के “अटूट दृढ़ संकल्प” पर जोर दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जेलेंस्की ने रूस-यूक्रेन संघर्ष की शुरुआत के बाद से ब्रिटेन द्वारा यूक्रेन को दिए गए समर्थन के लिए स्टार्मर को धन्यवाद दिया।
- 2 March 2025 9:18 AM IST
राजस्थान का मौसम
राजस्थान में आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
- 2 March 2025 9:10 AM IST
10 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होगा बड़ा प्रदर्शन
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने 10 मार्च को देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर इस बिल के खिलाफ एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। ताकि केंद्र सरकार द्वारा इस विधेयक को वापस लिया जाए। एआईएमपीएलबी ने विपक्ष के दोलों सहित सिविल सोसाइटी को भी बिल के खिलाफ किए जाने वाले इस प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने के लिए कहा है।
- 2 March 2025 8:57 AM IST
हरियाणा का मौसम
हरियाणा में आज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
- 2 March 2025 8:40 AM IST
राजधानी दिल्ली का मौसम
दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
- 2 March 2025 8:22 AM IST
हरियाणा निकाय चुनाव अपडेट
आज राज्य में कुल 9 नगर निगर के लिए वोटिंग जारी है। 7 नगर निगमों में मेयर और वार्ड पार्षदोंके लिए वोटिंग हो रही है। वहीं, अंबाला और सोनीपत में सिर्फ मेय पद के लिए उपचुनाव हो रहे हैं।
- 2 March 2025 8:08 AM IST
हरियाणा निकाय चुनाव अपडेट
आज सुबह 8 बजे से 9 नगर निगम और 40 नगर निकायों में मतदान शुरू हो चुका है।
- 2 March 2025 8:02 AM IST
हरियाणा निकाय चुनाव 2025
हरियाणा में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है।
Created On :   2 March 2025 8:00 AM IST