Breaking News: आज की बड़ी खबरें 19 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 19 Feb 2025 1:29 PM IST
Chhindwara News: अलग-अलग घटनाओं में बीते 24 घंटे में तीन लोगों की मौत
अलग-अलग घटनाओं में बीते 24 घंटे में तीन लोगों की मौत हो गई। जिसमें दो लोगों की हादसे में जान चली गई, वहीं एक युवक अज्ञात कारणों से फांसी पर झूल गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामला जांच में रखा है।
- 19 Feb 2025 1:24 PM IST
Chhindwara News: कोतवाली और देहात पुलिस ने किया चोरियों का खुलासा, लाखों का माल बरामद
कोतवाली और देहात थाना पुलिस ने मंगलवार को चोरियों का खुलासा कर लाखों का माल बरामद किया है। इस मामले में दोनों थानों की पुलिस ने ज्यादातर नाबालिगों को पकड़ा है। वे आधा दर्जन से ज्यादा वारदात करना कबूल कर चुके हैं।
- 19 Feb 2025 1:19 PM IST
Chhindwara News: जिम ट्रेनर से दुराचार के मामले में जिम संचालक गिरफ्तार
परासिया रोड स्थित यू टू जिम के संचालक को देहात पुलिस ने दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि आरोपी जिम ट्रेनी को चार सालों से शादी का झांसा देकर दुराचार कर रहा था।
- 19 Feb 2025 1:15 PM IST
Chhindwara News: अंतराष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में छाया छिंदवाड़ा
बॉडीबिल्डिंग के क्षेत्र में छिंदवाड़ा जिले का अंतर्राष्ट्रीय पटल पर विशेष स्थान है। अब जिले की एक महिला खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर छिंदवाड़ा को एक नई पहचान दी है। जिले की पूजा तिवारी ने मिस्टर एंड मिस एशिया कप प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मैडल जीता है।
- 19 Feb 2025 1:10 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 19-फरवरी-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.71 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 16 फरवरी 2025 से मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 जनवरी 2025 को औसतन 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में -0.04 प्रतिशत कम थी। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 19 Feb 2025 1:04 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 19-फरवरी-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.41 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 18 फरवरी 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 जनवरी 2025 को औसतन 107.41 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 0.01 प्रतिशत बढ़ीं। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 19 Feb 2025 1:00 PM IST
ऑटो ड्राइवर, कैब ड्राइवर को भी मिला निमंत्रण
दिल्ली के सीएम शपथ ग्रहण समारोह में नेताओं, फिल्मी सितारों के अलावा झुग्गी बस्ती के अध्यक्ष, महिला/पुरुष ऑटो ड्राइवर, कैब ड्राइवर और दिल्ली के किसान नेताओं को भी निमंत्रण भेजा गया है।
- 19 Feb 2025 12:55 PM IST
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- 19 Feb 2025 12:50 PM IST
मौसम बदला, कई राज्यों में हो सकती है बारिश
कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है, जिसके कारण कई राज्यों में गरज और चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है।
- 19 Feb 2025 12:45 PM IST
टाटा मैजिक और ट्रक की भिड़ंत में 3 की मौत
आगरा के खंदौली में टाटा मैजिक और ट्रक की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई।
Created On :   19 Feb 2025 8:00 AM IST