Breaking News: आज की बड़ी खबरें 19 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 19 Feb 2025 12:40 PM IST
बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक शुरू
राजधानी दिल्ली में बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक शुरू हो चुकी है। वहीं शाम को विधायक दल की बैठक आयोजित होगी।
- 19 Feb 2025 12:35 PM IST
दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे
दिल्ली के नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह कल दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान में होगा।
- 19 Feb 2025 12:30 PM IST
केजरीवाल और आतिशी को भेजा निमंत्रण
दिल्ली के नए सीएम कल दोपहर शपथ लेंगे। इस समारोह के लिए पूर्व सीएम केजरीवाल और आतिशी को निमंत्रण भेजा गया है।
- 19 Feb 2025 12:25 PM IST
सोने की कीमत में फिर आई तेजी
भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखन को मिल रही है। 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,100 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 79,700 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार बनी हुई है।
- 19 Feb 2025 12:20 PM IST
चांदी की कीमत स्थिर
चांदी के रेट में मंगलवार के मुकाबले कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। जिसके बाद इसकी कीमत 1,00,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है।
- 19 Feb 2025 12:15 PM IST
बाजार में आई तेजी, सेंसेक्स 255 अंक उछला
भारतीय शेयर बाजार आज (19 फरवरी 2025, बुधवार) गिरावट के साथ खुला। फिलहाल, सेंसेक्स 255.64 अंक यानि कि 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,223.03 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 122.35 अंक यानि कि 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,822.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 19 Feb 2025 12:11 PM IST
कई शहरों में बदले ईंधन के रेट
आज तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 18 पैसे बढ़कर 107.48 रुपए और डीजल 30 पैसे महंगा होकर 96.48 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं जयपुर में पेट्रोल 99 पैसे बढ़कर 105.40 रुपए और डीजल 89 पैसे महंगा होकर 90.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, भुवनेश्वर में पेट्रोल 28 पैसे कम होकर 101.11 रुपए और डीजल 27 पैसे सस्ता होकर 92.69 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
- 19 Feb 2025 12:05 PM IST
कच्चे तेल की कीमत बढ़ी
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (19 फरवरी 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 75.97 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करते देखा गया है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 72.00 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
- 19 Feb 2025 11:58 AM IST
ममता बनर्ज की बयान पर कांग्रेस विधायक अराधना मिश्रा का बयान आया सामने
उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र और महाकुंभ को लेकर पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी द्वारा दिए गए बयान पर कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा ने प्रतिक्रिया दी। महाकुंभ को सनातन धर्म का समागम बताते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा कि इस पर सवाल उठाना उचित नहीं है।
- 19 Feb 2025 11:49 AM IST
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार करेंगे संगम स्नान
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बुधवार को वरिष्ठ नेताओं के साथ महाकुंभ में त्रिवेणी संगम घाट पर स्नान करेंगे। यह जानकारी कांग्रेस की ओर से दी गई है।
Created On :   19 Feb 2025 8:00 AM IST