Breaking News: आज की बड़ी खबरें 18 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव

आज की बड़ी खबरें 18 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव
18 दिसंबर 2024 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 18 Dec 2024 8:20 AM IST

    मुरादाबाद तेज रफ्तार बोलेरो ने पति-पत्नी और 2 मासूम बच्चों को कुचला, मौके पर 4 की मौत

    पाकबड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर खड़े कुछ लोगों को बोलेरो कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पति-पत्नी और उनकी दो मासूम बेटियों इफ्फत (2) और रमीशा (5) की मौके पर मौत हो गई। हादसे के दौरान तेज आवाज से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

  • 18 Dec 2024 8:15 AM IST

    दिल्ली में पड़ रही कड़ाके की ठंड

    राजधानी दिल्ली में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के कुछ हिस्सों में कोहरे की परत छाई हुई है और न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा।

  • 18 Dec 2024 8:10 AM IST

    महाराष्ट्र में बीएमसी का चुनाव सपा लड़ेगीअकेले, जानें किसने किया बड़ा दावा?

    महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने आईएएनएस से बात करते हुए दावा किया कि बीएमसी का चुनाव सपा अकेले लड़ेगी। महाविकास अघाड़ी से पूरी तरह से किनारा करने को लेकर अबू आजमी ने कहा, हम सेक्युलर लोग हैं। बाबरी मस्जिद को ध्वस्त किया गया, ऐसा करने वाले लोगों को कोर्ट अपराधी मानता है, वहीं कुछ लोग कहेंगे क‍ि हम उनको बधाई देना चाहते हैं। यह संविधान के खिलाफ है और ऐसे लोगों के साथ समाजवादी पार्टी नहीं रह सकती है। उन्होंने बताया सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से इस पर बात हो गई। बीएमसी का चुनाव सपा अकेली लड़ेगी।

  • 18 Dec 2024 8:06 AM IST

    कांग्रेस नेतृत्व ने मुझे प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, वह चाहे तो कभी भी हटा सकते हैं- बोले उदयभान

    हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी में हंगामा मचा हुआ है। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष से इस्तीफा मांगा है। इस बीच, हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान ने उनके बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

    हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान ने आईएएनएस से खास बातचीत के दौरान कहा, "चौधरी बीरेंद्र सिंह हमारे सीनियर नेता है, पीसीसी प्रेसिडेंट समेत कई पदों पर भी रहे हैं। उनको मीडिया में जाने के बजाय ये बात कांग्रेस नेतृत्व को बतानी चाहिए। कांग्रेस नेतृत्व ने मुझे प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, वह चाहे तो कभी भी मुझे हटा भी सकते हैं। अगर चौधरी बीरेंद्र सिंह नेतृत्व करना चाहते हैं, तो करें, अगर कांग्रेस हाईकमान उनको दोबारा जिम्मेदारी सौंपता है, तो अच्छी बात है।"

  • 18 Dec 2024 8:01 AM IST

    'बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024'से प्रदेश की आर्थिक प्रगति होगी शुरू- नीतीश मिश्रा

    'बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024' का आयोजन 19 और 20 दिसंबर को राजधानी पटना में होगा। इसको लेकर उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने मंगलवार को आईएएनएस से खास बात की। मंत्री नीतीश मिश्रा ने 'बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024' स्वरूप को लेकर बताया क‍ि करीब एक वर्ष से देश के विभिन्न हिस्से में जाकर हम लोग इन्वेस्टर मीट कर रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले विभिन्न देशों के एंबेसी के साथ हमारा इंटरेक्शन हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ब्रांड बिहार को बिल्ड करने की हमारी कोशिश है। बिहार में निवेश बढ़ेगा तो रोजगार के नए अवसर आएंगे।

Created On :   18 Dec 2024 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story