Breaking News: आज की बड़ी खबरें 18 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 18 April 2025 2:35 PM IST
Chhindwara News: हर्रई में भीषण सडक़ हादसा, पति की मौत, पत्नी गंभीर
हर्रई के ग्राम बसुरिया के समीप गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रुप से घायल दंपती को हर्रई अस्पताल लाया गया था। जहां चिकित्सकों ने पति को मृत घोषित कर दिया।
- 18 April 2025 2:24 PM IST
Chhindwara News: जिला अस्पताल के गायनिक वार्ड में प्रसूताएं और नवजात गर्मी से हलाकान
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल का गायनिक वार्ड सूरज की तेज तपन से तप रहा है। अभी 120 की क्षमता वाले इस वार्ड में 150 से अधिक पेशेंट भर्ती हैं। गुरुवार दोपहर को तापमान 39 डिग्री के आसपास रहा।
- 18 April 2025 2:15 PM IST
Jabalpur News: नर्मदा का जल वैसे भी "ए क्लास' अब पाॅल्यूशन कन्ट्रोल बोर्ड की रिपोर्ट ने भी इस पर लगाई मुहर
नर्मदा का जल वैसे भी ए क्लास का है, अब इसमें पाॅल्यूशन कन्ट्रोल बोर्ड वाॅटर की जो रियल टाइम माॅनिटरिंग है उसकी रिपोर्ट से मुहर लग गई है, जिसमें जिलहरी से लेकर उमाघाट और ग्वारीघाट तक नर्मदा का पानी ए कैटेगरी सामने आया है।
- 18 April 2025 2:05 PM IST
Jabalpur News: जाम से निजात दिलाने वाली पुलिया पर ही रोज हो रही लोगों की मुसीबत
शहर के सबसे व्यस्ततम पेंटीनाका चौक पर दो महीने से पुलिया निर्माण का काम चल रहा है। इसकी वजह से यहां रोज जाम लग रहा है। दाेपहर में स्कूल छूटते समय हालात बेकाबू हो जाते हैं। उस दौरान यहां पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।
- 18 April 2025 1:55 PM IST
Jabalpur News: मौत के बाद भी नहीं मिली नाॅमिनी को पीएम सुरक्षा बीमा की राशि
परिवार को आर्थिक रूप से मदद करने की दृष्टि से पीएम सुरक्षा योजना के तहत बैंक से प्रीमियम खाता धारक के एकाउंट से काटा जाता है। बीमित हादसे का शिकार होते हैं तो उन्हें नियम के अनुसार बीमा राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है।
- 18 April 2025 1:45 PM IST
Jabalpur News: जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा
दस्तक एवं टीकाकारण अभियान का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से किया जाए। विकासखण्ड सिहोरा, शहपुरा एवं कुण्डम तथा जिले के शहरी क्षेत्र में टीकाकरण कार्यक्रम को और गति प्रदान की जाए। ये निर्देश गुरुवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में अध्यक्षता कर रहे अपर कलेक्टर नाथूराम गोंड ने दिए।
- 18 April 2025 1:35 PM IST
Jabalpur News: अस्पताल का "मर्ज' दूर करने में 2 साल गुजरे, अभी 2 माह और इंतजार
शहर के उपनगरीय क्षेत्र रांझी-खमरिया में रहने वाली लाखों की आबादी आज भी 50 बेड के अस्पताल पर निर्भर है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 2 वर्ष पूर्व अस्पताल की क्षमता 50 बेड से बढ़ाकर 100 बेड करने के लिए नए भवन का निर्माण शुरू हुआ था। धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य के कारण अब तक भवन का कार्य पूरा नहीं हो सका है।
- 18 April 2025 1:25 PM IST
Jabalpur News: प्रदेश का पहला मेडिकल कॉलेज जहां क्यूआर कोड से पेमेंट कर सकेंगे मरीज
नेताजी सुभाषचंद्र बाेस मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को "स्कैन एंड पे' सुविधा शुरू हो गई। अधिकारियों का कहना है कि यह सुविधा शुरू करने वाला यह प्रदेश का पहला शासकीय मेडिकल कॉलेज है।
- 18 April 2025 1:15 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 18-अप्रैल-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.74 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 17 अप्रैल 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 मार्च 2025 को औसतन 92.70 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में 0.04 प्रतिशत बढ़ी हैं।
- 18 April 2025 1:05 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 18-अप्रैल-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.39 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 17 अप्रैल 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 मार्च 2025 को औसतन 107.35 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 0.04 प्रतिशत बढ़ी हैं।
Created On :   18 April 2025 8:00 AM IST