Breaking News: आज की बड़ी खबरें 17 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 18 Jan 2025 1:24 AM IST
राहुल और किशन को चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते देखना चाहते हैं वेंकटेश प्रसाद
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत के पहले भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल फिर एक बार सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, अक्सर उनकी आलोचना करने वाले पूर्व भारतयी तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद अचानक उनके सपोर्ट में खड़े हो गए हैं। बता दें, वेंकटेश को अक्सर राहुल पर तंज कसते देखा जाता था। लेकिन अचानक उनके इस सपोर्टिव बिहेवियर ने सबको हैरत में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर एक सवाल जवाब के सेशन के दौरान फैंस के पुछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। इस बीच एक यूजर ने उनसे पूछा की चैंपियंस ट्रॉफी में विकेटकीपर के रूप में वह किसे देखना चाहते हैं। इसका जवाब देते हुए प्रसाद ने कहा कि वह केएल राहुल और ईशान किशन को टूर्नामेंट में टीम के लिए विकेटकीपींग करता देखना पसंद करेंगे।
- 18 Jan 2025 12:52 AM IST
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में पारा एक से पांच डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में तापमान 6-10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
- 18 Jan 2025 12:38 AM IST
शनिवार को होगा आरजीकर मेडिकल हॉस्पिटल केस का फैसला
बीते साल हुए आरजी कर बलात्कार और हत्या मामले में कोलकाता के सियालदह की सेशन कोर्ट फैसला सुनाने वाली है। सेशन कोर्ट मामले में फैसला शनिवार 18 जनवरी, 2025 को सुनाएगी।
- 18 Jan 2025 12:14 AM IST
सोमनाथ भारती ने बीजेपी के संकल्प पत्र को बताया फर्जी
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये, एलपीजी सिलेंडर पर 500 की सब्सिडी समेत कई बड़े वादे किए हैं। हालांकि, भाजपा के संकल्प पत्र पर अब आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया आई है। आप नेता सोमनाथ भारती ने संकल्प पत्र को फर्जी बताया।
- 18 Jan 2025 12:03 AM IST
मुठभेड़ के बाद नक्सली लीडर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मुठभेड़ के बाद आठ लाख रुपये के इनामी नक्सली राकेश उर्फ मोतीराम उसेंडी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से हथियार भी बरामद की है।
- 17 Jan 2025 11:51 PM IST
बीसीसीआई की ओर से कोहली के लिए जारी हुआ फरमान
बीसीसीआई ने विराट के लिए इस मामले पर फरमान जारी कर दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई की ओर विराट को चेतावनी दी गई है। दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी के बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलना है। जिसे लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कोहली को चेताया है कि अगर वह रणजी में हिस्सा नहीं लेते हैं तो उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर रखा जा सकता है। बोर्ड चाहता है कि विराट रणजी में हिस्सा ले और अपनी भूख और समर्पण का प्रदर्शन करें। बीसीसीआई की इस चेतावनी के बाद माना जा रहा है कि विराट सौराष्ट्र के खिलाफ रणजी में दिखाई दे सकते हैं।
- 17 Jan 2025 11:40 PM IST
सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान
बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का बयान सामने आया है। उन्होंने घटना को दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि कलाकारों पर इस तरह का हमला बिल्कुल गलत है और यह समाज के लिए चिंताजनक संकेत है।
मीडिया से बात करते हुए शिंदे ने कहा कि कलाकारों पर इस तरह के हमले कभी भी स्वीकार्य नहीं हो सकते। यह घटना पूरी तरह से गलत है। हम इसे गंभीरता से ले रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह चोरी करने के मकसद से एक्टर के घर में घुसा था।
- 17 Jan 2025 11:26 PM IST
अमेरिकी कोर्ट ने टिकटॉक पर सुनाया अपना फैसला
चीनी सोशल मीडिया एप टिकटॉक को लेकर बीते कई दिनों से चल रहे केस पर अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। दरअसल, टिकटॉक को नेशनल सेक्योरिटी के आधार पर बैन करने की मांग की जा रही थी। जिसके बाद कंपनी के मालिकों ने इसका विरोध किया था। लेकिन अमेरिका के शीर्ष अदालत ने कंपनी के मालिकों के विरोध के अपील को खारिज कर दिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही अमेरिका में इस एप पर रोक लगा दिया जाएगा। ये न केवल कंपनी बल्कि अमेरिका में मौजूद इनके यूजर्स के लिए भी एक बड़ा झटका है, क्योंकि वहां की आधी आबादी इस एप का इस्तेमाल करती है।
- 17 Jan 2025 11:11 PM IST
विकासपुरी में होगी महेंद्र यादव की जीत - AAP नेता संजय सिंह
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 पर AAP नेता संजय सिंह ने कहा, "विकासपुरी में महेंद्र यादव भारी मतों से जीतेंगे और दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी बनेंगे। 2100 की महिला सम्मान राशि और पुजारियों के लिए सम्मान राशि और हमारी जो याजना चल रही है वो जारी रहेगी। मुझे पूरा भरोसा है कि पिछले बार से ज्यादा अंतर से महेंद्र यादव विकासपुरी से जीतेंगे।
- 17 Jan 2025 10:59 PM IST
कांग्रेस को नहीं मिल रहा जनता का सपोर्ट, स्थानीय चुनाव पर बोले सीएम धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निकाय चुनाव को लेकर कहा, "हमारी पूरी ट्रिपल इंचन की सरकार बने। मेयर हमारे जीत ही रहे हैं साथ में हमारी पार्टी के पार्षद जीत के आए। कांग्रेस पार्टी के लोग को निश्चित उन्हें अपनी हार सामने दिखाई दे रही है। जनता में उन्हें कहीं से समर्थन नहीं मिल रहा है उत्तराखंड की जनता ट्रिपल इंचन की सरकार बनाने जा रही है।
Created On :   17 Jan 2025 8:00 AM IST