Breaking News: आज की बड़ी खबरें 17 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 17 Feb 2025 11:30 AM IST
BAFTA Film Awards 2025
'कॉन्क्लेव' और 'द ब्रूटलिस्ट' ने अपने नाम किए 4-4 अवॉर्ड
- 17 Feb 2025 11:25 AM IST
दिल्ली में भूकंप, दहशत में लोग
एनसीआर में भूकंप से हाईराइज सोसाइटी में दहशत, कई लोगों ने पहली बार महसूस किए इतने तेज झटके
- 17 Feb 2025 11:20 AM IST
स्वतंत्र देव सिंह और जगदंबिका पाल ने अखिलेश यादव पर लगाया 'तुष्टिकरण की राजनीति' का आरोप
उत्तर प्रदेश के गोंडा में भाजपा विधायक प्रभात वर्मा के बेटे की शादी में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और भाजपा सांसद जगदंबिका पाल शामिल हुए। इस दौरान दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी और विपक्ष पर तीखे हमले किए।
- 17 Feb 2025 11:11 AM IST
अयोध्या राम मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, ट्रैफिक अव्यवस्था बढ़ी
अयोध्या के राम मंदिर में सोमवार सुबह भक्तों की भारी भीड़ देखी गई, जिससे शहर की पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था पर अत्यधिक दबाव पड़ा है।
- 17 Feb 2025 11:05 AM IST
महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन 28 फरवरी तक बंद
महाकुंभ में आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन 28 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। यात्रियों को किसी भी परेशानी से बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है।
- 17 Feb 2025 11:01 AM IST
स्वतंत्र देव सिंह और जगदंबिका पाल ने अखिलेश यादव पर लगाया 'तुष्टिकरण की राजनीति' का आरोप
उत्तर प्रदेश के गोंडा में भाजपा विधायक प्रभात वर्मा के बेटे की शादी में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और भाजपा सांसद जगदंबिका पाल शामिल हुए। इस दौरान दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी और विपक्ष पर तीखे हमले किए।
- 17 Feb 2025 10:58 AM IST
भूकंप से डरे दिल्लीवासी, अपना अनुभव किया साझा
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को आए भूकंप के झटकों को लेकर लोगों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद वो अपने घरों से बाहर निकलकर खुले स्थान में आ गए। यह काफी डरावना था।
- 17 Feb 2025 10:55 AM IST
दिल्ली भगदड़ मामला
भगदड़ के बाद दिल्ली पुलिस ने NDLS पर क्राउड मैनेजमेंट के लिए तैनात किए 6 अधिकारी
Created On :   17 Feb 2025 8:00 AM IST