Breaking News: आज की बड़ी खबरें 16 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 16 Feb 2025 2:00 PM IST
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने ईवीएम पर उठाए सवाल
छत्तीसगढ़ में नगर निकाय चुनाव परिणाम आने के बाद पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने चुनाव प्रक्रिया में ईवीएम मशीनों के इस्तेमाल को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं। दीपक बैज ने कहा कि शुरुआत में सरकार ने चुनाव बैलेट पेपर पर कराने की बात कही थी, जिसका उन्होंने स्वागत भी किया था। लेकिन बाद में अचानक सरकार ने यू-टर्न लेते हुए ईवीएम से चुनाव कराना शुरू कर दिया। इससे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को लेकर कई चिंताएं पैदा हो गई हैं।
- 16 Feb 2025 1:45 PM IST
नई दिल्ली स्टेशन भगदड़ के लिए जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी संजय जायसवाल
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय जायसवाल ने नई दिल्ली स्टेशन पर मची भगदड़ और उसमें 18 लोगों की मौत को दुखद घटना बताया।
- 16 Feb 2025 1:40 PM IST
आईपीएल मुजीब उर रहमान ने मुंबई इंडियंस की टीम में चोटिल अल्लाह गजनफर की जगह ली
अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में अपने हमवतन अल्लाह ग़ज़नफ़र की जगह ली है।
- 16 Feb 2025 1:35 PM IST
मुंबई पत्नी से हुआ झगड़ा तो पिता ने 4 साल की मासूम को जमीन पर पटका, गई जान
मुंबई के कुर्ला इलाके में एक अत्यंत दुखद घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के दौरान एक पिता ने अपनी मात्र 4 साल की बच्ची की जान ले ली। बच्ची का नाम आफिया सिद्दीकी है।
- 16 Feb 2025 1:31 PM IST
टेनिस
अर्जेंटीना ओपन अल्काराज के बाद सबसे कम उम्र के एटीपी क्ले कोर्ट फाइनलिस्ट बने फोंसेका
- 16 Feb 2025 1:25 PM IST
कांग्रेस खत्म हो चुकी है, महाराष्ट्र में हर्षवर्धन सपकाल की नियुक्ति इसका प्रमाण प्रवीण दरेकर
कांग्रेस ने महाराष्ट्र में पार्टी का नया अध्यक्ष नियुक्त कर लिया है। इस नियुक्ति को लेकर पार्टी में आंतरिक कलह की खबरों के बीच भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में अब कोई सशक्त नेता नहीं बचा है।
- 16 Feb 2025 1:20 PM IST
रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल से बाहर हुए यशस्वी जायसवाल
भारत और मुंबई के सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल सोमवार से नागपुर में शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी के मुंबई-विदर्भ सेमीफ़ाइनल मैच से बाहर हो गए हैं। जायसवाल के बाएं टखने में दर्द है और वह अब इसकी निगरानी के लिए एनसीए बेंगलुरू जाएंगे।
- 16 Feb 2025 1:15 PM IST
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग 2025
'माझी मुंबई' टीम की जीत पर अक्षय ने दी सचिन और अमिताभ को बधाई, बोले- कैच से ही मैच जीते जाते हैं
- 16 Feb 2025 1:04 PM IST
बसपा प्रमुख मायावती का बड़ा ऐलान
बसपा का उत्तराधिकारी वही,जो पार्टी को आगे बढ़ाने में जी जान से लगा रहे मायावती
- 16 Feb 2025 1:01 PM IST
महाराष्ट्र के सभी मरने वाले लोग
महाकुंभ से स्नान करके मिनी बस से अयोध्या जा रहे थे,सड़क किनारे खड़ी बस में घुसी मिनी बस
Created On :   16 Feb 2025 8:00 AM IST