Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 15 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव
15 अप्रैल2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.

Live Updates

  • 15 April 2025 9:10 PM IST

    पंजाब किंग्स 111 रन पर ऑल आउट, हर्षित राणा ने लिए 3 विकेट

    आईपीएल का 31वां मैच आज मैच पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब की टीम महज 111 रन पर ही ऑलआउट हो गई। टीम केवल 15.3 ओवर ही टिक सकी। कोलकाता नाइट राइडर्स से हर्षित राणा ने 3 विकेट लिए। सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती को 2-2 विकेट मिले। वहीं पंजाब की ओर से प्रभसिमरन सिंह ने 30, प्रियांश आर्या ने 22 और शशांक सिंह ने 18 रन बनाए। 

  • 15 April 2025 8:46 PM IST

    हर जिम्मेदारी बड़ी होती है- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

     JMM के नए अध्यक्ष चुने जाने पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, "आज पार्टी का महाधिवेशन समाप्त हो गया है। आने वाले दिनों में पार्टी तेजी के साथ और नई ऊर्जा के साथ काम करेगी। हर जिम्मेदारी बड़ी होती है।"

  • 15 April 2025 8:27 PM IST

    IPL 2025 - खराब हुई PBKS की हालत

    आईपीएल 2025 के 31वें मुकाबले की पहली पारी में 10 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम पर शानदार शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स की टीम की हालत खराब दिखाई दे रही है। टीम ने 10 ओवरो में केवल 80 रनों के स्कोर पर अपने 6 बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए हैं।

  • 15 April 2025 8:01 PM IST

    IPL 2025 - अच्छी शुरुआत के बाद PBKS को पॉवर प्ले में लगे चार बड़े झटके

    कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम पर खेले जा रहे मुकाबले में पंजाब किंग्स को पॉवर प्ले में चार बड़े झटकों का सामना करना पड़ा। मुकाबले में पॉवर प्ले समाप्त हो चुका है। इस वक्त तक पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने चार विकेटों के नुकसान पर 54 रन बना लिए हैं। इस दौरान उन्हें सबसे पहला झटका सलाम बल्लेबाज प्रियांश आर्या के विकेट के तौर पर लगा था। दूसरा विकेट कप्तान श्रेयस अय्यर का गिरा। इसके बाद बल्लेबाज जोश इंग्लिस भी पवेलियन लौटे। वहीं, पॉवर प्ले के आखिरी गेंद पर विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह भी आउट हो गए। 

  • 15 April 2025 7:44 PM IST

    IPL 2025 - PBKS को ओपनर्स ने दिलाई दमदार शुरुआत

    आईपीएल 2025 के 31वें मैच की शुरुआत हो चुकी है। न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम पर खेले जा रहे मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। मैच में पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब किंग्स ने प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी के बदौलत काफी अच्छी शुरुआत की है। दोनो ओपनर्स ने टीम को काफी दमदार शुरुआत दिलाई है। टीम ने केवल तीन ओवरों में बिना किसी नुकसान के 11 के रन रेट के साथ 33 रन जोड़ लिए हैं। 

  • 15 April 2025 7:28 PM IST

    IPL 2025 - दोनो टीमों के इंपैक्ट सबस्टीट्यूट

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    अंगकृष रघुवंशी, लवनिथ सुजीत सिसौदिया, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय

    पंजाब किंग्स

    सूर्यांश शेडगे, हरप्रीत बराड़, यश रविसिंह ठाकुर, विशाल विजयकुमार, प्रवीण दुबे

  • 15 April 2025 7:19 PM IST

    Chhindwara News: जिला अस्पताल..एक वॉटर कूलर बंद पड़ा, जिसमें पानी उसके आसपास बजबजा रही गंदगी

    मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजनों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। खासकर दोपहर के वक्त मरीज के परिजन पानी के लिए भटकते देखे जा सकते है। जहां पीने के पानी की व्यवस्था है, वहां गंदगी बजबजा रही है।

  • 15 April 2025 7:19 PM IST

    Chhindwara News: सडक़ हादसा...दो बाइकों की भिड़ंत, एक युवक की मौत, दो गंभीर

    उमरेठ से जुन्नारदेव मार्ग स्थित आमानाला के समीप दो दुपहिया वाहनों में सीधी टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवकों को गंभीर चोट आई थी। घायलों को अस्पताल लाया गया।

  • 15 April 2025 7:18 PM IST

    Chhindwara News: उपसरपंच करवाता था आरोपियों से डील, पुलिस कर रही पूछताछ

    कपूर्दा पंचायत में ग्रामीणों को फर्जी पट्टा दिलाने के मामले में यहां के उपसरपंच संतराम जंघेला की संदिग्ध भूमिका सामने आई है। बताया जा रहा है कि उसने आरोपियों से ग्रामीणों की डील करवाई थी। आरोपियों के बयान के बाद पुलिस उपसरपंच से भी पूछताछ कर रही है।

  • 15 April 2025 7:18 PM IST

    Jabalpur News: नहर में गिरी स्काॅर्पियो, 1 की मौत, 4 सुरक्षित बचे

    बरगी थाना क्षेत्र में ग्राम निगरी के पास रविवार की रात बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई स्काॅर्पियो नहर में गिर गई। कार में 5 लोग सवार थे, जो कि 43 वर्षीय मरीज शोभाराम काछी को लेकर मेडिकल जा रहे थे

Created On :   15 April 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story