Breaking News: आज की बड़ी खबरें 12 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 12 Feb 2025 4:21 PM IST
Shahdol News: नगर पालिका में भर्राशाही पर पार्षदों ने जताया विरोध
नगर पालिका में चल रही भर्राशाही पर पार्षदों ने मंगलवार को सीएमओ अक्षत बुंदेला के कक्ष पहुंचकर मनमानी पर अंकुश लगाने की बात कही। वार्ड क्रमांक 25 के पार्षद प्रकाश सोनी ने कहा कि नगर पालिका द्वारा बोर्ड में नाम गलत छापकर पार्षदों को अपमानित किया गया। पार्षद की आपत्ति के बाद इंजीनियर विनोद त्रिपाठी को मौके पर बुलाकर गड़बड़ी पर आपत्ति दर्ज करवाई।
- 12 Feb 2025 4:21 PM IST
Shahdol News: सिंहपुर रेलवे स्टेशन में पटरी पार कर ट्रेन पकडऩे विवश यात्री
दक्षिण पूर्व रेल्वे के नियंत्रण एवं देखरेख के आधीन सिंहपुर स्टेशन यात्री सुविधाओं को लेकर उपेक्षा का शिकार है। बिलासपुर तथा कटनी की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों महिलाओं, वृद्धजनों एवं दिव्यांगों तथा गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों को हाई हिल टिकट घर में टिकट लेने जाने 5-5 रेल लाइन पार करके जाना पड़ता है।
- 12 Feb 2025 4:20 PM IST
बसपा के 2 पूर्व सांसद निष्कासित
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) चीफ मायावती ने पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ और मेरठ के नितिन सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। मायावती ने इसकी वजह गुटबाजी और पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता बताई है। पार्टी सुप्रीमो ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।
- 12 Feb 2025 4:20 PM IST
Shahdol News: कैसे हो इलाज, मरीज के लिए 3 मिनट का समय नहीं
जिला अस्पताल में सोमवार सुबह की ओपीडी 722 और शाम को मिलाकर कुल मरीजों की संख्या 871 तो मंगलवार को सुबह और शाम ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या 767 रही। इन दोनों ही दिनों में मरीजों के परीक्षण के लिए 5 डॉक्टर ही उपलब्ध रहे।
- 12 Feb 2025 4:09 PM IST
IED विस्फोट पर उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी का बयान
जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने अखनूर में हुए IED विस्फोट पर कहा कि इस ब्लास्ट में हमारे 2 फौजी शहीद हुए हैं। इससे पहले भी कश्मीर में हमारे सुरक्षा बलों के बहुत से जवान शहीद हुए हैं। यह एक दुख की खबर है। हम उम्मीद करते हैं कि बॉर्डर पर जल्द ही हालात ठीक हो जाएंगे, जिससे हमारे फौजी और हम अमन से रह सकें।
- 12 Feb 2025 4:01 PM IST
दिल्ली पुलिस की AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर मकोका लगाने की तैयारी!
आम आदमी पार्टी के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। एमएलए पर पहले ही एफआईआर (First Information Report) दर्ज हो चुकी है जो अब राजधानी दिल्ली पुलिस उनपर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (Maharashtra Control of Organised Crime Act, मकोका) लगाने की तैयारी में है। बता दें कि, सोमवार को विधायक के खिलाफ दर्ज मामले में दंगे और संगठित अपराध की धाराएं लगाई गई है। पुलिस के मुताबिक, अमानतुल्लाह खान फरार चल रहे हैं।
- 12 Feb 2025 3:49 PM IST
आप प्रवक्ता का बीजेपी को लेकर बड़ा दावा
AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि यह गुटबाजी (भाजपा में) के सीधे संकेत हैं। 10-10 की टुकड़ी में गुट मिल रहे हैं क्योंकि यह (भाजपा) यह तय नहीं कर पा रही कि आखिर दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इनकी आपस में लड़ाई चल रही है मगर इस लड़ाई में दिल्ली की जनता क्यों पिसे? हमारे यहां लगातार बैठकें हो रही हैं। अरविंद केजरीवाल संगठन से मुलाकात कर रहे हैं।
- 12 Feb 2025 3:26 PM IST
हॉकी प्रतियोगिता में लिया सीएम धामी ने भाग
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेल 2025 के तहत आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में भाग लिया।
- 12 Feb 2025 3:19 PM IST
पीएम मोदी का फ्रांस दौरा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मार्सिले में भारतीय वाणिज्य दूतावास के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित भारतीय समुदाय का अभिवादन किया।
- 12 Feb 2025 3:01 PM IST
अभिजीत मुखर्जी कांग्रेस में हुए शामिल
प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने TMC छोड़ दी है। वे कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
Created On :   12 Feb 2025 8:00 AM IST