Breaking News: आज की बड़ी खबरें 10 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 10 March 2025 7:23 PM IST
कोई मुझे छू नहीं सकता, ईडी की रेड पर बोले भूपेश बघेल
सोमवार को ईडी द्वारा भूपेश बघेल के आवास पर रेड मारी गई। जिसे लेकर बघेल ने कहा कि किसी की हिम्मत नहीं है कि वो मुझे छू सके। मैं मौत से भी नहीं डरता। न मुझे मरने का डर है और न ही हारने का।
- 10 March 2025 6:57 PM IST
'हम 1200 करोड़ रुपए का नया सम्मेलन केन्द्र बना रहे' - सीएम योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'सरोजनी नगर आभार दिवस' कार्यक्रम में कहा, "हम 1200 करोड़ रुपए का नया सम्मेलन केन्द्र बना रहे हैं, जहां 10 हजार लोग एक साथ बैठकर कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश का पहला फोरेंसिक संस्थान, जो किसी भी आपराधिक घटना में अपराधी को पकड़ने में कड़ी भूमिका निभा सकता है, उसका निर्माण इसी सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। अगर जनप्रतिनिधि समर्पित भाव के साथ कार्य करता है, तो वह बहुत कुछ कर सकता है।"
- 10 March 2025 6:34 PM IST
इलैयाराजा को कैसा लगता है, जब प्रशंसक बुलाते हैं 'गॉड ऑफ म्यूजिक'
देश के वरिष्ठ संगीतकारों में से एक इलैयाराजा पश्चिमी शास्त्रीय सिम्फनी प्रस्तुत करने वाले पहले भारतीय बन चुके हैं। उन्होंने कहा है कि वे खुद को एक साधारण इंसान मानते हैं और जब भी वे किसी प्रशंसक को उन्हें 'गॉड ऑफ म्यूजिक' कहते हुए सुनते हैं, तो उन्हें कैसा लगता है?
- 10 March 2025 6:13 PM IST
सीडब्ल्यूजी महासंघ का नाम बदलकर राष्ट्रमंडल खेल कर दिया गया
राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने 'मोर इन कॉमन' ब्रांड अभियान के तहत अपना नाम बदलकर राष्ट्रमंडल खेल कर लिया है। यह घोषणा राष्ट्रमंडल दिवस के अवसर पर की गई, जो मार्च के दूसरे सोमवार को राष्ट्रमंडल देशों का वार्षिक उत्सव है।
- 10 March 2025 5:41 PM IST
पीएम मोदी के निमंत्रण पर 16 से 20 मार्च तक भारत दौरे पर रहेंगे न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन 16 से 20 मार्च तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह ऐलान किया। पदभार ग्रहण करने के बाद यह लक्सन की पहली भारत यात्रा होगी। उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा, जिसमें मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, व्यवसायी, मीडिया और न्यूजीलैंड में भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य शामिल होंगे।
- 10 March 2025 5:34 PM IST
नीतीश और लालू राज में कोई अंतर नहीं प्रशांत किशोर
जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को कहा कि बिहार में लालू यादव और नीतीश कुमार के शासन में कोई अंतर नहीं है। लालू यादव के राज में अपराधियों का 'जंगलराज' हुआ करता था और आज नीतीश कुमार के शासन में अधिकारियों का 'जंगलराज' है। लालू राज में अपराधी लोगों को घर जाकर लूटते थे और नीतीश के राज में अधिकारी कलम लगाकर लूट रहे हैं।
- 10 March 2025 5:11 PM IST
बिजली उत्पादन क्षमता में गैर-जीवाश्म ईंधन का योगदान 45 प्रतिशत पहुंचा - केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय रेल, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से एक पोस्ट शेयर कर कहा कि एनर्जी जनरेटेड और पावर जनरेशन कैपेसिटी दोनों अलग-अलग हैं।
- 10 March 2025 5:10 PM IST
दक्षिण कोरिया रिहाई के एक दिन बाद राष्ट्रपति यून ने की सत्तारूढ़ पार्टी के नेतत्व से मुलाकात
महाभियोग का सामना कर रहे राष्ट्रपति यून सुक योल ने नजरबंदी से रिहा होने के बाद अपने आवास पर सत्तारूढ़ पीपुल्स पावर पार्टी (पीपीपी) के नेतृत्व से मुलाकात की। पार्टी के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
- 10 March 2025 5:00 PM IST
कन्नड़ एक्ट्रेस सोना तस्करी मामला अपडेट
कन्नड एक्ट्रेस रान्या राव को सोना तस्करी मामले में सोमवार (10 मार्च) को कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान उन्होंने डायरेक्टोरेट ऑफ इंटेलिजेंस (DRI) के अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया। अदालत में वह रोने लगीं और कहा कि डीआरआई के अधिकारियों ने उनके साथ अच्छा सलूक नहीं किया, उन्हें गालियां दी। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि रान्या राव जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं। आपको बता दें कि, DRI ने एक्ट्रेस को सोने की तस्करी करते हुए बेंगलुरु एयरपोर्ट पर रंगे हाथों दबोचा था। वह दुबई के ट्रिप से वापस भारत लौटी थीं। जिसके बाद उन्हें 24 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
- 10 March 2025 4:51 PM IST
झारखंड के गढ़वा में पटाखा दुकान में आग लगने से 2 बच्चों समेत 5 की मौत
झारखंड के गढ़वा जिला अंतर्गत गोदारमाना बाजार में सोमवार दिन में करीब 11.30 बजे एक पटाखा दुकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो बच्चों और एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दुकान संचालक कुश कुमार गुप्ता, अजित कुमार केसरी, सुशीला केरकेट्टा, आयुष कुमार केसरी और पीयूष कुमार केसरी शामिल हैं।
Created On :   10 March 2025 7:50 AM IST