Breaking News: आज की बड़ी खबरें 10 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 11 March 2025 1:06 AM IST
कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के खिलाफ कर्नाटक में दर्ज हुई एफआईआर
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के करीबी और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा के खिलाफ कर्नाटक में एफआईआर दर्ज हुई है। उनके एनजीओ फाउंडेशन फॉर रिवाइटेलाइजेशन ऑफ लोकल हेल्थ ट्रेडिशन (FRLHT) पर वन विभाग की जमीन पर कब्जा करने का आरोप है।
- 11 March 2025 12:19 AM IST
ओडिशा में पांच वर्षों में 72 छात्रों ने की आत्महत्या सीएम मोहन चरण माझी
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि 2020 से राज्य भर के विभिन्न सरकारी, निजी स्कूलों और कॉलेजों में 72 छात्रों की आत्महत्या की घटनाएं सामने आई हैं।
- 11 March 2025 12:10 AM IST
आर्मेनिया के विदेश मंत्री अरारत मिर्जोयान से मिले एस. जयशंकर
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आर्मेनिया के विदेश मंत्री अरारत मिर्जोयान से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी की।
- 10 March 2025 11:02 PM IST
माधवराव सिंधिया की जयंती पर मध्य प्रदेश को टाइगर रिजर्व की सौगात
मध्य प्रदेश के चंबल क्षेत्र को पूर्व केंद्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया की जयंती पर सोमवार को बड़ी सौगात मिली, जब मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शिवपुरी में राज्य के 9वें और देश के 58वें नेशनल टाइगर रिजर्व का शुभारंभ करते हुए पुनर्स्थापन प्रक्रिया के तहत एक बाघिन को टाइगर रिजर्व क्षेत्र के मुक्त आवास में छोड़ा।
- 10 March 2025 10:48 PM IST
भूपेश बघेल के कार्यकर्ताओं ने ED पर पथराव किया, ये उचित नहीं - डिप्टी सीएम अरुण साव
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, "जिस समय भूपेश बघेल राज्य के मुख्यमंत्री थे, उस समय राज्य में कई बड़े बड़े घोटाले हुए जिसकी जांच ED कर रही है। लगातार जांच चल रही है। उसी क्रम में भूपेश बघेल के घर पर ED की जांच हुई है। जिस तर भूपेश बघेल के कार्यकर्ताओं ने ED पर पथराव किया, ये उचित नहीं है। जांच एजेंसी को अपना काम करने देना चाहिए।"
- 10 March 2025 9:55 PM IST
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स तीन बार हुआ वर्ल्डवाइड डाउन
सोशल मीडिया मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स सोमवार के दिन तीन बार डाउन हुआ। इसकी वजह से दुनियाभर के यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स तीन बार हुआ वर्ल्डवाइड डाउन
- 10 March 2025 9:25 PM IST
दिल्ली विधानसभा 24 मार्च से शुरू होगा बजट सत्र
दिल्ली की आठवीं विधानसभा का दूसरा सत्र 24 मार्च से शुरू होगा। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सोमवार को एक पत्र जारी कर विधानसभा सत्र बुलाने का आदेश दिया। 24 मार्च को विधानसभा में बजट सत्र सुबह 11 बजे शुरू होगा। इसी सत्र में दिल्ली की भाजपा सरकार अपना पहला बजट पेश करने वाली है।
- 10 March 2025 8:51 PM IST
रेल संशोधन विधेयक राज्यसभा में पारित, रेल प्रशासन को मिलेगी नई शक्ति
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को राज्यसभा में रेल संशोधन विधेयक 2025 पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इस दौरान रेल मंत्री ने कहा कि 11 वर्षों में 34000 किलोमीटर नए रेलवे ट्रैक बिछाए गए हैं। यह जर्मनी जैसे समृद्ध देश से ज्यादा है। 45,000 किमी से ज्यादा ट्रैक का इलेक्ट्रिफिकेशन हुआ है। उन्होंने बताया कि डीजल ट्रैक्शन के मुकाबले इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन में 95 फीसदी प्रदूषण कम होता है।
- 10 March 2025 8:14 PM IST
इस बार के बजट से विकास की दिशा में आगे जाएगा महाराष्ट्र - अजीत पवार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, "इस बार महाराष्ट्र का बजट हमने इस तरह से तैयार किया है कि महाराष्ट्र विकास की दिशा में आगे जाए। पिछली सरकार में हमने जो योजनाएं शुरू की थी, वो जारी रखी हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में ज्यादा फंड देने की कोशिश की है। सभी वर्गों को बजट में शामिल करके संतुलित बजट दिया गया है।"
- 10 March 2025 7:47 PM IST
देश का लोकतंत्र धमकी से नहीं बल्कि प्रजातंत्र से चलेगा - जगदम्बिका पाल
बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत सोमवार से हो गई। पहले दिन सदन में काफी हंगामा देखने को मिला। वक्फ पर विपक्ष के विरोध को लेकर वक्फ जेपीसी के अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि देश का लोकतंत्र धमकी से नहीं बल्कि प्रजातंत्र से चलेगा।
Created On :   10 March 2025 7:50 AM IST