Breaking News: आज की बड़ी खबरें 06 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 6 Feb 2025 12:05 PM IST
पांच करोड़ रुपए के बदले बैंक प्रबंधक को मिलने थे दो करोड़
तुमसर के इंदिरा नगर के राजकमल ड्राई क्लीनिंग आर्ट नामक दुकान में मिले पांच करोड़ रुपए नकद मामले में एक्सिस बैंक के मैनेजर समेत दस लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक्सिस बैंक के मैनेजर गौरीशंकर फुलचंद बावनकुले (40) को पांच करोड़ नकद देने के बदले में सात करोड़ रुपए बैंक खाते में आरटीजीएस करने का लालच दिया था।
- 6 Feb 2025 12:00 PM IST
सूरत खुली गटर में गिरा दो साल का मासूम, 18 घंटे बाद भी तलाश जारी
गुजरात के सूरत में बुधवार को दो साल का बच्चा खुली गटर में गिर गया। बच्चे को बचाने के लिए प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 18 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है लेकिन अब तक बच्चे को नहीं निकाला जा सका है।
- 6 Feb 2025 11:54 AM IST
कैबिनेट मीटिंग
कल शाम PM मोदी की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट मीटिंग, नए आयकर बिल को मिल सकती है मंजूरी
- 6 Feb 2025 11:47 AM IST
बहराइच में तेंदुए ने ग्रामीणों पर किया हमला, कई लोग घायल
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक बार फिर तेंदुए का आतंक देखने को मिला है। यहां पर 6-7 ग्रामीणों पर तेंदुए ने जानलेवा हमला कर दिया। आनन-फानन में सभी घायलों को पीएचसी सुजौली में इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं, इस घटना के बाद से तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है।
- 6 Feb 2025 11:40 AM IST
गृहमंत्री का छत्तीसगढ़ दौरा
छत्तीसगढ़ में आज विद्यासागर महाराज के समाधि स्मृति महोत्सव में शामिल होंगे गृहमंत्री अमित शाह
- 6 Feb 2025 11:36 AM IST
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के पांच बिल्डरों ने जीरो पीरियड का मांगा लाभ
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के पांच बिल्डरों ने राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) और कोर्ट में चल रही परियोजनाओं के तहत अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों के लाभ की मांग की है।
- 6 Feb 2025 11:31 AM IST
सीएम प्रमोद सावंत ने गोवा-प्रयागराज महाकुंभ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गोवा से प्रयागराज के लिए चलने वाली विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने गुरुवार सुबह करमाली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
- 6 Feb 2025 11:27 AM IST
AAP नेता संजय सिंह का बयान
'दिल्ली में हम जीत रहे हैं, हमारी गारंटी जीत रही है', एग्जिट पोल के बाद बोले AAP नेता संजय सिंह
- 6 Feb 2025 11:21 AM IST
IAS अधिकारियों का तबादला
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IAS अधिकारियों का तबादला
- 6 Feb 2025 11:16 AM IST
चंडीगढ़
कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री राणा गुरजीत के दफ्तर और आवास पर CBI रेड
Created On :   6 Feb 2025 8:00 AM IST