Breaking News: आज की बड़ी खबरें 06 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 6 Feb 2025 12:45 PM IST
तमिलनाडु में पलटी कॉलेज स्टूडेंट्स की बस
तिरुपुर में कॉलेज स्टूडेंट्स की बस पलटने से 2 की मौत हो गई और 21 घायल बताए जा रहे हैं।
- 6 Feb 2025 12:40 PM IST
चांदी की चमक और बढ़ी
बीते बुधवार के मुकाबले चांदी के भाव में करीब 1200 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़त देखी गई है। जिसके बाद इसकी कीमत 99,600 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
- 6 Feb 2025 12:35 PM IST
सोने की कीमतों को लगे पंख
भारतीय सर्राफा बाजार में सोने (Gold) की कीमतों में सप्ताह के चौथे दिन (06 फरवरी 2025, गुरुवार) कल सुबह के मुकाबले करीब 1000 रुपए तक की बढ़त देखी गई है। कई शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 85,300 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 78,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर से अधिक हो गई है।
- 6 Feb 2025 12:30 PM IST
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी गई है। आज (06 फरवरी, 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 74.79 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करते देखा गया है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 71.26 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
- 6 Feb 2025 12:25 PM IST
भारतीय रुपया नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर
भारतीय रुपया गुरुवार को नए रिकॉर्ड निचले स्तर 87.51 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, कल बुधवार की सुबह रुपया 87.12 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को नए रिकॉर्ड निम्नतम स्तर 87.46 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
- 6 Feb 2025 12:21 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 06-फरवरी-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.69 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 5 फरवरी 2025 से मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 जनवरी 2025 को औसतन 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में -0.06 प्रतिशत कम थी। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 6 Feb 2025 12:20 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 06-फरवरी-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.34 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 5 फरवरी 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 जनवरी 2025 को औसतन 107.41 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में -0.06 प्रतिशत कम है। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 6 Feb 2025 12:20 PM IST
सेंसेक्स में 230 अंकों की गिरावट, निफ्टी भी फिसला
भारतीय शेयर बाजार आज (06 फरवरी 2025, गुरुवार) सुबह बढ़त के साथ खुला था। फिलहाल, सेंसेक्स 230.81 अंक यानि कि 0.29 प्रतिशत गिरकर 78,040.47 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 77.20 अंक यानि कि 0.33 प्रतिशत गिरकर 23,619.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 6 Feb 2025 12:10 PM IST
राज्यसभा
अमेरिका से भारतीयों की वापसी के मुद्दे पर राज्यसभा में 2 बजे जवाब देंगे एस. जयशंकर
Created On :   6 Feb 2025 8:00 AM IST