Breaking News: आज की बड़ी खबरें 06 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 6 Feb 2025 10:45 AM IST
संजय राउत के बयान पर शाइना एन.सी. ने दिया जवाब
शिवसेना नेता शाइना एन.सी. ने शिवसेना(UBT) नेता संजय राउत के बयान पर कहा कि संजय राउत हर सुबह बड़बड़ाते हैं। उनके पास एक दूरबीन है जिसके माध्यम से वे जानते हैं कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में काम किया है, मतदाताओं से पूछें कि वे किसे वोट दे रहे हैं। मतदाता उसी को वोट देते हैं जहां काम हुआ है, स्थिरता है, राजनीतिक इच्छाशक्ति है। केंद्र में NDA की सरकार है और अब 27 साल बाद NDA की दिल्ली में ऐतिहासिक जीत होगी।
- 6 Feb 2025 10:39 AM IST
सीएम योगी ने लिया प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गढ़वाल गांव मानगढ़ वासनी देवी की प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा लिया।
- 6 Feb 2025 10:34 AM IST
'नतीजों का इंतजार करना चाहिए..' प्रियंका चतुर्वेदी
शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि एग्जिट पोल गलत साबित होते हैं। हमने हाल ही में हुए चुनावों में देखा है। यह सब देखने के बाद किसी भी भारतीय के लिए एग्जिट पोल पर विश्वास करना किसी ऐसी चीज का जश्न मनाने जैसा होगा जो वास्तविकता से बिल्कुल अलग हो सकती है। हमें नतीजों का इंतजार करना चाहिए।
- 6 Feb 2025 10:25 AM IST
संजय राउत ने एग्जिट पोल के नतीजों पर दी प्रतिक्रिया
शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने एग्जिट पोल पर कहा कि ये एग्जिट पोल है, असल पोल के नतीजे 8 तारीख को तय होगा। एग्जिट पोल में कहा गया था कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी और हरियाणा में कांग्रेस जीत रही है। ये 8 तारीख को पता चलेगा लेकिन हमें पूरा भरोसा है कि भाजपा दिल्ली नहीं जीतेगी। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ही रहेगी। भाजपा वाले यहां पैसे बांट रहे थे लेकिन न प्रशासन ने और न ही पुलिस ने कोई कार्रवाई की। भाजपा को भरोसा हो सकता है कि हमने ये सब किया है इसलिए हम जीतेंगे लेकिन जनता ताकतवर है।
- 6 Feb 2025 10:10 AM IST
निर्वासित को लेकर संसद में स्थगन प्रस्ताव
भारतीय संसद के दोनों सदनों में अमेरिका से निर्वासित हुए भारतीयों को लेकर हंगामे के आसार
- 6 Feb 2025 10:01 AM IST
यूएस से निर्वासित भारतीयों पर सदन में स्थगन प्रस्ताव
अमेरिका से निर्वासित हुए सौ से अधिक भारतीयों को लेकर लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने स्थगन प्रस्ताव दिया
- 6 Feb 2025 9:48 AM IST
डुटेर्टे की मुश्किलें बढ़ी
फिलिपींस की उपराष्ट्रपति सारा डुटेर्टे के विरोध में कल बुधवार को महाभियोग की कार्यवाही हुई
- 6 Feb 2025 9:43 AM IST
चीन-पाक राष्ट्रपति की मुलाकात
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पाकिस्तान राष्ट्रपति जरदारी से की मुलाकात
- 6 Feb 2025 9:28 AM IST
टॉप कोर्ट में पीआईएल
वोटिंग के बाद फॉर्म 17सी चुनाव आयोग की बेवसाइट पर डालने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका
- 6 Feb 2025 9:20 AM IST
प्रमाण पत्र फीस में बढ़ोतरी
कर्नाटक सरकार ने जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र फीस में की बढ़ोतरी
Created On :   6 Feb 2025 8:00 AM IST