Breaking News: आज की बड़ी खबरें 06 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 6 Feb 2025 1:49 PM IST
नागपुर वनडे में जायसवाल और हर्षित का डेब्यू
नागपुर में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे के जरिए टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने फॉर्मेट में डेब्यू किया।
- 6 Feb 2025 1:42 PM IST
महाकुंभ भगदड़ मामला
महाकुंभ भगदड़ मामले की जांच के लिए न्यायिक आयोग ने आम जनता से मांगी जानकारी
- 6 Feb 2025 1:37 PM IST
IND vs ENG 1st ODI
विराट कोहली प्लेइंग XI से बाहर, नागपुर टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग
- 6 Feb 2025 1:31 PM IST
तमिलनाडु स्टूडेंट्स बस हादसा
तिरुपुर में पलटी कॉलेज स्टूडेंट्स की बस, 2 की मौत, 21 घायल
- 6 Feb 2025 1:25 PM IST
चंद्रयान-4 मिशन
चांद की चट्टानों के सैंपल लेने के लिए 2027 में भारत लॉन्च करेगा चंद्रयान-4 मिशन
- 6 Feb 2025 1:05 PM IST
नहर में मिला शख्स का शव
गोरखपुर जिले के सहजनवां क्षेत्र में मजदूरी करने निकले एक शख्स का शव नहर में मिलने से सनसनी फैल गई।
- 6 Feb 2025 1:00 PM IST
भारत 2027 में लॉन्च करेगा चंद्रयान-4 मिशन
SRO चीफ ने कहा है कि चांद से मिट्टी और चट्टान के नमूने लेने के लिए भारत 2027 में लॉन्च करेगा चंद्रयान-4 मिशन।
- 6 Feb 2025 12:55 PM IST
हाईवे पर मिला युवती का सिर कटा शव
वाराणसी हाईवे पर गगहा और भलुवान के बीच सिलनी पुलिया के पास एक 30 वर्षीय युवती का सिर कटा शव मिला है।
- 6 Feb 2025 12:50 PM IST
अनंत सिंह को अदालत से बड़ा झटका
पटना जिले के मोकामा के नौरंगा इलाके में हुई फायरिंग मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह की नियमित जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है।
Created On :   6 Feb 2025 8:00 AM IST