Breaking News: आज की बड़ी खबरें 06 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 6 Feb 2025 3:42 PM IST
बजट सत्र में शामिल होने वाले सांसदों ने जताया अपना भरोसा
संसद के बजट सत्र में हिस्सा लेने पहुंचे सांसदों ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव, आरएसएस प्रमुख के बयान और इंडी गठबंधन की सियासत पर विचार साझा किए।
- 6 Feb 2025 3:33 PM IST
कांग्रेस के संगठन में हुई समस्या, हुसैन दलवई का बयान आया सामने
दिल्ली विधानसभा चुनाव में 5 फरवरी को 70 सीटों पर वोटिंग संपन्न हो गई है। वोटिंग के बाद कई एग्जिट पोल सामने आए हैं। अधिकतर एग्जिट पोल में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है, लेकिन कांग्रेस फिर मुंह के बल गिरती दिख रही है। ग्रैंड ओल्ड पार्टी की स्थिति पर महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता हुसैन दलवई ने भी फिक्र जाहिर की है। उन्होंने माना कि संगठन में समस्या है।
- 6 Feb 2025 3:25 PM IST
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने लिया संन्यास
चैंपियंस ट्रॉफी के शुरू होने से ठीक दो हफ्ते पहले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने अचानक वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।
- 6 Feb 2025 3:13 PM IST
रांची में जीबीएस के लक्षणों से ग्रसित मिला एक और बच्चा
रांची में गुलियन बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) से मिलते-जुलते लक्षणों से बीमार एक और बच्चे को हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। इसके साथ ही इस बीमारी से पीड़ित बच्चों की संख्या तीन हो गई है। दो का इलाज निजी हॉस्पिटलों में चल रहा है, जबकि एक को रांची स्थित रिम्स में दाखिल कराया गया है। तीनों मरीजों की स्थिति पर राज्य के स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम निगरानी रख रही है।
- 6 Feb 2025 2:56 PM IST
एमपी के सीएम मोहन यादव का बड़ा दावा, दिल्ली में बनने वाली है भाजपा की सरकार
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को हुए मतदान के बाद आए एग्जिट पोल के रुझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा की सरकार बनने का पूरा भरोसा जताया।
- 6 Feb 2025 2:46 PM IST
गिरिडीह के नवोदय विद्यालय परिसर में पेड़ से लटका मिला 11वीं के छात्र का शव
झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत गांडेय स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में गुरुवार को एक छात्र का शव स्कूल परिसर में एक पेड़ पर फंदे से लटकता पाया गया। मृतक की पहचान रामकुमार यादव के रूप में हुई है। वह 11वीं का छात्र था।
- 6 Feb 2025 2:40 PM IST
तमिलनाडु तिरुपुर में ट्रक को ओवरटेक कर रही बस पलटी
तमिलनाडु के तिरुपुर में गुरुवार सुबह चेंगापल्ली के पास एक बस पलट गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए।
- 6 Feb 2025 2:33 PM IST
रांची में डबल मर्डर के आरोप में सेना के जवान सहित चार गिरफ्तार
झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार रात दो युवकों की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने सेना के एक जवान सहित कम से कम चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया है।
- 6 Feb 2025 2:00 PM IST
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पीएम मोदी आज शाम 4 बजे देंगे राज्यसभा में जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम चार बजे राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।
- 6 Feb 2025 1:55 PM IST
भारत को बुमराह की फिटनेस के बारे में चिंतित होना चाहिए पाकिस्तान के कोच जावेद
पाकिस्तान के अंतरिम मुख्य कोच आकिब जावेद ने कहा कि भारत को आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में अपने प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस के बारे में चिंतित होना चाहिए। भारत का पाकिस्तान से मुकाबला 23 फरवरी को दुबई में होना है।
Created On :   6 Feb 2025 8:00 AM IST