Breaking News: आज की बड़ी खबरें 06 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 6 Feb 2025 9:09 AM IST
मेरीलैंड की फेडरल जज ने राष्ट्रपति ट्रंप के जन्मसिद्ध नागरिकता अधिकार समाप्त करने वाले आदेश पर लगाई रोक
मेरीलैंड की एक फेडरल जज ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जन्मसिद्ध नागरिकता समाप्त करने वाले कार्यकारी आदेश पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी है। इसका उद्देश्य अवैध अप्रवासियों और अस्थायी वीजा वाले विदेशी विजिटर्स की जन्मसिद्ध नागरिकता को समाप्त करना था।
- 6 Feb 2025 9:03 AM IST
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आज से 10 दिवसीय बंगाल दौरे पर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत गुरुवार से पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। यहां वह संगठनात्मक मुद्दों और संगठन के भविष्य पर पदाधिकारियों संग विचार मंथन करेंगे।
- 6 Feb 2025 8:57 AM IST
जंतर-मंतर पर डीएमके छात्र विंग का विरोध प्रदर्शन आज
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के मसौदा नियमों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और डीएमके के विभिन्न सांसदों के साथ गुरुवार को दिल्ली में एक विरोध प्रदर्शन में भाग लेंगे।
- 6 Feb 2025 8:38 AM IST
विमान से टकराया प्लेन
US: सिएटल एयरपोर्ट पर खड़े विमान से टकराया प्लेन, कुछ देर के लिए सेवाएं बाधित
- 6 Feb 2025 8:31 AM IST
पाक का ट्रंप पर तीखा हमला
PAK: मौलाना फजलुर्रहमान का ट्रंप पर तीखा हमला, गाजा पर रुख को बताया जुल्म
- 6 Feb 2025 8:23 AM IST
शेख मुजीबुर्रहमान के स्मारक को तोड़ा
बांग्लादेश: अवामी लीग पर बैन लगाने की मांग को लेकर भीड़ ने शेख मुजीबुर्रहमान के स्मारक को तोड़ा
- 6 Feb 2025 8:16 AM IST
सोनिया गांधी के खिलाफ प्रस्ताव
संसद में आज सोनिया गांधी के खिलाफ आ सकता है विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव
- 6 Feb 2025 8:06 AM IST
वायनाड में पाए गए 3 बाघ मृत, जांच के दिए गए आदेश
वन मंत्री ए के ससीन्द्रन ने घटना की जांच करने और सटीक कारण का पता लगाने के लिए एक विशेष दल के गठन का आदेश दिया।
- 6 Feb 2025 8:04 AM IST
यूएस से आए अप्रवासी भारतीय
अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 33 गुजराती नागरिक पहुंचे अहमदाबाद एयरपोर्ट
Created On :   6 Feb 2025 8:00 AM IST