Breaking News: आज की बड़ी खबरें 05 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

आज की बड़ी खबरें 05 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव
05 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 6 Feb 2025 1:15 AM IST

    भारतीय जर्सी में किया गया बड़ा बदलाव

    भारत और इंग्लैंड के बीच आज यानी गुरुवार से तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत होने वाली है। दोनों टीमों के बीच पहला मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर खेला जाएगा। लेकिन इस सीरीज में इंग्लिश टीम से भिड़ंत के पहले टीम इंडिया की जर्सी में एक बड़ा बदलाव किया गया है। ये नया चेंज भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस के लिए एक बहुत गर्व की बात साबित होगी क्योंकि, जर्सी की इस नई डिजाइन में तिरंगे के रंग को काफी प्रमुखता से दिखाया गया है।

  • 6 Feb 2025 1:02 AM IST

    बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा

    बांग्लादेश की राजधानी ढाका के धनमंडी 32 में शेख मुजीबुर रहमान के स्मारक और आवास पर भीड़ ने तोड़फोड़ की और अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। रिपोर्ट्स के अनुसार यह विरोध प्रदर्शन पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के एक ऑनलाइन भाषण से जुड़ा है।

  • 6 Feb 2025 12:39 AM IST

    चैंपियंस ट्रॉफी के पहले पंत करने जा रहे नई पारी की शुरुआत

    भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने जरूरतमंदों की मदद के लिए एक फाउंडेशन की शुरुआत करने का ऐलान कर दिया है। ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की पूर्व संध्या इस बात की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि वह अपनी आय का 10 प्रतिशत हिस्सा जरूरतमंदों की मदद में देंगे। उन्होंने ये जानकारी अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए साझा की। उन्होंने वीडियो में बताया कि वह काफी दिनों से इस फाउंडेशन की शुरुआत करना चाहते थे और आखिरकार अब वह इसे शुरु करने वाले हैं। उन्होने कहा कि उन्होंने ये निर्णय उस समुदाय को कुछ देने के लिए लिया जिसने उन्हें आज इस मुकाम तक पहुंचने में मदद की है।

  • 6 Feb 2025 12:26 AM IST

    मिल्कीपुर विधानसभा ने तोड़ा 2022 का रिकॉर्ड, उपचुनाव में 65.25 प्रतिशत मतदान

    उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर की जनता ने उपचुनाव में अपना 2022 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां मतदाताओं ने वोटों की बारिश की है। 2022 में हुए अब तक के सर्वाधिक 60.23 फीसद मतदान को पीछे छोड़ते हुए उपचुनाव में 65.35 फीसद मतदान हुआ। यह अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है।

  • 6 Feb 2025 12:08 AM IST

    राजस्थान सेक्सटॉर्शन और नौकरी घोटाले के आरोप में कई साइबर जालसाज गिरफ्तार

    राजस्थान पुलिस ने सेक्सटॉर्शन और नौकरी घोटाले के आरोप में अलग-अलग कार्रवाई में कई साइबर जालसाजों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन अपराधों में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। आरोपी सेक्सटॉर्शन और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने में शामिल थे। एसपी संजीव नैन के अनुसार, जिले में साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए एएसपी तेजपाल सिंह और डीएसपी ट्रैफिक मुकेश चौधरी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है।

  • 5 Feb 2025 11:41 PM IST

    बिहार लालू प्रसाद ने राजद के लिए मांगा समर्थन

    राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के विजयी होने पर तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि वह किसी के दबाव में नहीं झुकेंगे।

  • 5 Feb 2025 11:23 PM IST

    एग्जिट पोल हमेशा AAP के लिए गलत साबित हुए हैं - प्रियंका कक्कड़

    दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल पर AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, "एग्जिट पोल हमेशा AAP के लिए गलत साबित हुए हैं। AAP ने हमेशा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई है और इस बार भी कुछ अलग नहीं होगा। कुछ एग्जिट पोल हमें जीतते हुए दिखा रहे हैं लेकिन मैं सभी से कहना चाहूंगी कि 8 फरवरी का इंतजार करें, अरविंद केजरीवाल भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।"

  • 5 Feb 2025 11:16 PM IST

    मिल्कीपुर उपचुनाव मतदान अपडेट

    मिल्कीपुर उपचुनाव में करीब 65.35 मतदान हुआ। 

  • 5 Feb 2025 11:09 PM IST

    महाकुंभ में 67.68 लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान

    महाकुंभ में आज 67.68 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। 

  • 5 Feb 2025 10:46 PM IST

    भारत-इंग्लैंड वनडे मैच के लिए पुलिस ने किए कड़े सुरक्षा इंतजाम

    ओडिशा के भुवनेश्वर के पुलिस आयुक्त एस. देव दत्त सिंह ने इंडिया vs इंग्लैंड ODI सीरीज़ 2025 की सुरक्षा व्यवस्था पर कहा, "बड़ी संख्या में लोग इस मैच को देखने के इच्छुक हैं। मैच के प्रति लोगों के उत्साह को देखते हुए भुवनेश्वर कटक कमिश्नर की ओर से एक पुलिस बंदोबस्त किया जा रहा है जिसके लिए सभी हितधारकों की मीटिंग बुलाई गई थी। टिकट की व्यवस्था के लिए आज पुलिस का इंतज़ाम किया गया था। टिकट के इच्छुक ज़्यादा लोग हैं। कल और परसों इसकी बाकी तैयारी की जाएगी।"

Created On :   5 Feb 2025 7:45 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story