जम्मू-कश्मीर में मौसम शुष्क , मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने की जताई संभावना

By - Bhaskar Hindi |30 April 2022 8:21 AM IST
जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर में मौसम शुष्क , मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने की जताई संभावना
हाईलाइट
- बारिश और बर्फबारी की संभावना
डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को मौसम शुष्क रहा। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
विभाग ने एक बयान में कहा, हालांकि, दोपहर या शाम में गरज के साथ बारिश हो सकती है। बादल छाए रहेंगे और 3 मई की शाम से 5 मई के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 5.8 और गुलमर्ग में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
द्रास में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस, लेह में 6.4 डिग्री और कारगिल में 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में 25.6, कटरा में 23, बटोटे में 13.5, बनिहाल में 13.8 और भद्रवाह में 11.8 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
(आईएएनएस)
Created On :   30 April 2022 10:30 AM IST
Next Story