Accident: मप्र के शाजापुर में भीषण सड़क हादसा, दो वाहनों में टक्कर के बाद आग लगने से 4 जिंदा जले

- मप्र : शाजापुर में दो वाहनों में टक्कर के बाद आग लगी
- 4 जिंदा जले
डिजिटल डेस्क, शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में बुधवार देर रात दो वाहनों में टक्कर के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें चार लोग जिंदा जल गए, जबकि अन्य दो झुलस गए। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी।
लालघाटी थाना क्षेत्र के बायपास पतोली रोड पर हुआ हादसा
पुलिस ने बताया, लालघाटी थाना क्षेत्र के बायपास पतोली रोड पर एक वाहन पलट गया और पीछे से आ रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों वाहनों में आग लग गई। वाहन सवारों को बड़ी मुश्किल गाड़ी से बाहर निकाला गया। बुरी तरह से झुलसने के बाद चार लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य दो की हालत गंभीर बनी हुई है। एक वाहन में अंगूर की पेटियां भरी थी और अन्य वाहन में मुर्गियां थीं। पुलिस के अनुसार, वाहनों में टक्कर के बाद लगी आग से बडी संख्या में मुर्गियों की मौत हुई है। इस हादसे के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अमला पहुंचा और आग बुझाने की कोशिश की।
Created On :   19 March 2020 12:00 PM IST
Tags
- रोड एक्सीडेंट
- हादसा
- मध्य प्रदेश न्यूज़
- मध्य प्रदेश
- मध्यप्रदेश ताजा समाचार
- मध्यप्रदेश आज के समाचार
- दैनिक भास्कर
- रोड एक्सीडेंट
- हादसा
- मध्य प्रदेश न्यूज़
- मध्य प्रदेश
- मध्यप्रदेश ताजा समाचार
- मध्यप्रदेश आज के समाचार
- दैनिक भास्कर
- रोड एक्सीडेंट
- हादसा
- मध्य प्रदेश न्यूज़
- मध्य प्रदेश
- मध्यप्रदेश ताजा समाचार
- मध्यप्रदेश आज के समाचार
- दैनिक भास्कर