भारत में कोरोना: बीते 24 घंटे में मिले 48 हजार नए केस, 61 हजार ठीक हुए, 988 की मौत

- बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 61
- 494
- बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 48
- 415
- बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 988
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर का असर कम होने लगा है। एक्टिव केस कम हुए हैं। रिकवरी रेट बढ़ने लगा हैं। नए केस में भी कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में 48 हजार 415 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। 61 हजार 494 मरीज ठीक हुए हैं। 988 लोगों की मौत हुई है।
देश में अब तक 3 करोड़ 4 लाख 10 हजार 577 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। जिनमें से 2 करोड़ 94 लाख 81 हजार 522 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, 3 लाख 99 हजार 475 लोगों की मौत हो चुकी है।
देश में कोरोनावायरस की स्थिति
- बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 48,415
- बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 61,494
- बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 988
- अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.04 करोड़
- अब तक ठीक हुए: 2.94 करोड़
- अब तक कुल मौतें: 3.99 लाख
- अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 5.17 लाख
कोरोनावायरस संक्रमण का असर देश के कुछ राज्यों में कम हो चुका है। वहीं, कुछ जगहों पर अभी सख्त पाबंदी लगाई गई हैं। जिन 10 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। उनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके अलावा केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल में छूट दी गई है।
Created On :   1 July 2021 10:38 AM IST