भारत में कोरोना: 24 घंटे में मिले 37 हजार नए केस, 56 हजार ठीक हुए, 907 मरीजों की मौत

- बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 56
- 985
- बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 37
- 012
- बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 907
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर का असर कम होता जा रहा है। एक्टिव केस घट रहे हैं। रिकवरी रेट बढ़ रहा है। नए केस में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 37 हजार 12 नए संक्रमित मिले हैं। 56 हजार 985 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, 907 मरीजों की मौत हुई है। फिलहाल, देश में 5 लाख 47 हजार 214 मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है।
देश में अब तक कोरोनावायरस संक्रमण से 3 करोड़ 3 लाख 16 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 2 करोड़ 93 लाख 59 हजार 208 लोगों को रिकवर हो चुके हैं। वहीं, 3 लाख 97 हजार 668 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में 102 दिनों बाद कोरोना के नए मामले 40,000 से कम रिपोर्ट हुईं। कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.82% हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 96.87% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.12% है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,68,008 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 40,81,39,287 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 52,76,457 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 32,90,29,510 हुआ।
देश में कोरोनावायरस की स्थिति
- बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 37,012
- बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 56,985
- बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 907
- अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.03 करोड़
- अब तक ठीक हुए: 2.93 करोड़
- अब तक कुल मौतें: 3.97 लाख
- अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 5.47 लाख
10 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 10 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियां के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।
Created On :   29 Jun 2021 9:19 AM IST