Coronavirus: देश में मौत का आंकड़ा 4 लाख के पार, 24 घंटे में मिले 46 हजार नए कोरोना संक्रमित

- बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 58
- 474
- बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 46
- 308
- बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 843
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना की दूसरी लहर का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। एक्टिव केस कम होने लगे हैं। रिकवरी रेट बढ़ रहा है। नए केस में भी कमी दर्ज की जा रही है। वहीं, मौतों का ग्राफ भी गिर रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में 46 हजार 308 नए केस दर्ज किए गए हैं। 58 हजार 474 मरीज ठीक हुए हैं। 843 मरीजों की मौत हुई है।
देश में अब तक कोरोनावायरस से 3 करोड़ 4 लाख 57 हजार 76 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 2 करोड़ 94 लाख 315 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, 4 लाख 332 मरीजों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 1.22 लाख लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना की दूसरी लहर 10 मार्च को आई थी। दूसरी लहर में 1.58 लाख मौतें हो चुकी थीं। यानी दूसरी लहर में करीब 2.50 लाख लोगों की जान गंवाई। फिलहाल, देश की अलग-अलग अस्पतालों में 5 लाख 4 हजार 473 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.67 हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 97.01% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.48% है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 42,64,123 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 34,00,76,232 हुआ। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 18,80,026 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 41,42,51,520 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
देश में कोरोनावायरस की स्थिति
- बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 46,308
- बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 58,474
- बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 843
- अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.04 करोड़
- अब तक ठीक हुए: 2.95 करोड़
- अब तक कुल मौतें: 4 लाख
- अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 5.05 लाख
कोरोनावायरस संक्रमण को लेकर देश के दस राज्यों में लॉकडाउन जैसे हालत बने हुए हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। वहीं,देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियां के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।
Created On :   2 July 2021 9:33 AM IST