24 घंटे में मिले 19 हजार नए केस, 23 हजार रिकवर हुए, 247 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर का असर धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। देश में एक्टिव केस की संख्या में कमी दर्ज की जा रही है। नए केस में भी 20 से 30 हजार के आस-पास ही आ रहे हैं। वहीं, रिकवरी रेट में भी सुधार हो रहा है। हर दिन मौतों का आंकड़ा 500 से नीचे दर्ज किया जा रहा है। covid19india.org वेबसाइट पर सुबह 9 बजे तक अपलोड किए गए डाटा के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में 19 हजार 858 लोगों की कोरोनावायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, 23 हजार 062 मरीज रिकवर हुए हैं। इस दौरान 247 लोगों की मौत हुई है।
देश में अब तक कोरोनावायरस संक्रमण से 3 करोड़ 39 लाख 34 हजार 335 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 3 करोड़ 32 लाख 40 हजार 703 मरीज रिकवर हुए हैं। 4 लाख 50 हजार 408 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 2 लाख 30 हजार 141 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 13 लाख 85 हजार 706 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 58 करोड़ 43 हजार 190 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
देश में कोरोनावायरस की स्थिति
- 24 घंटे में नए कोरोना मरीज - 19,858
- 24 घंटे में कोरोना से रिकवर हुए मरीज - 23,062
- 24 घंटे में कोरोना से हुई मौतें - 247
- देश में अब तक कोरोना से हुई मौतें - 4,50,408
- देश में अब तक कोरोना से ठीक हुए लोग - 3,32,40,703
- देश में अब तक कोरोना से संक्रमित हुए लोग -3,39,34,335
- देश में एक्टिव कोरोना केस - 2,30,141
Created On :   9 Oct 2021 9:03 AM IST