भारत और चीन सैनिकों के बीच हुई झड़प, ढाई साल में दूसरी बार सीमा पर भिड़े चीनी जवान

- तंवाग के पास झड़प
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा स्थिति पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जानकारी देंगे। सुरक्षा बलों ने उन्हें हाल ही में तवांग में दोनों पक्षों के सैनिकों के बीच हुई झड़पों के बारे में अपडेट किया। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा अरुणाचल प्रदेश प्राचीन काल से भारत का अभिन्न अंग रहा है
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा स्थिति पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जानकारी देंगे। सुरक्षा बलों ने उन्हें हाल ही में तवांग में दोनों पक्षों के सैनिकों के बीच हुई झड़पों के बारे में अपडेट किया: डिफेंस सोर्स pic.twitter.com/59hmwf1atm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 13, 2022
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि भारत सॉफ्ट पावर के रूप में उभरा है। भारत एकजुट हो गया है तो ये ताकतवर हो गया है। अरुणाचल प्रदेश प्राचीन काल से भारत का अभिन्न अंग रहा है तो पीएम मोदी ने इस चीज को बहुत सुंदर से दर्शाया है। हम सॉफ्ट पावर के मामले में दुनिया में नंबर 1 पर हैं
भारत सॉफ्ट पावर के रूप में उभरा है। भारत एकजुट हो गया है तो ये ताकतवर हो गया है। अरुणाचल प्रदेश प्राचीन काल से भारत का अभिन्न अंग रहा है तो पीएम मोदी ने इस चीज को बहुत सुंदर से दर्शाया है। हम सॉफ्ट पावर के मामले में दुनिया में नंबर 1 पर हैं: केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, दिल्ली pic.twitter.com/2hGIaNujRb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 13, 2022
अरूणाचल प्रदेश में भारत और चीन सैनिकों के बीच झड़प हुई । निजी न्यूज चैनल से मिली जानकारी के मुताबिक तंवाग के पास दोनों देशों के बीच सेना में झड़प हुई। सूत्रों के मुताबिक, ये घटना नौ दिसंबर की रात की है।
तवांग के पास भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। इस झड़प में दोनों देशों के सैनिक घायल हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक चीनी सैनिक बड़ी संख्या में आए थे लेकिन भारतीय सेना ने उन्हें सीमा से पीछे खदेड़ दिया।
संघर्ष के तुरंत बाद दोनों पक्ष इलाके से पीछे हट गए। चीनी पीएलए सैनिकों की संख्या लगभग 300 थी जो भारी तैयारी के साथ आए थे, उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका सामना करने के लिए भारतीय सैनिक पूरी तरह से तैयार होंगे: सूत्र pic.twitter.com/gt1hLaeMxU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 12, 2022
9 दिसंबर को चीनी पीएलए सैनिकों और भारतीय सैनिकों के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में संघर्ष हुआ। भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को करारा जवाब दिया। घायल चीनी सैनिकों की संख्या भारतीय सैनिकों की तुलना में अधिक है: सूत्र pic.twitter.com/913yFooZtM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 12, 2022
ऐसा पहली बार नहीं है जब भारत और चीन की सेना के बीच टकराव की स्थिति बनी हो। इस झड़प ने एक बार फिर से गलवान घाटी में हुई झड़प की की यादें ताजा कर दी। गलवान में भी भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को सीमा से दूर धकेल दिया था। भारत और चीन के बीच टकराव पहले भी देखने को मिल चुका है। पिछले दो साल में यह दूसरी घटना है जब चीन ने अपनी हरकरतों से भारत को उकसाने का प्रयास किया है।
Created On :   12 Dec 2022 7:27 PM IST