हरियाणा रिजल्ट 2024: चुनाव हारने के बाद अपनों में आई खटास! AAP से लेकर शिवसेना तक सहयोगी दलों ने ही कस डाला कांग्रेस पर तंज

चुनाव हारने के बाद अपनों में आई खटास! AAP से लेकर शिवसेना तक सहयोगी दलों ने ही कस डाला कांग्रेस पर तंज
  • हरियाणा में हार के बाद INDIA के दलों ने कांग्रेस को सुना डाला
  • कांग्रेस दलों को लेकर चले साथ- भाकपा महासचिव
  • आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए- केजरीवाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की जीत और कांग्रेस की हार के बाद कांग्रेस की सहयोगी पार्टियां ही उनपर तंज कस रही हैं। आम आतमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि इलेक्शन में कभी भी ओवर कॉन्फिडेंस नहीं होना चाहिए। साथ ही, उन्होंने महाराष्ट्र, झारखंड और राजधानी दिल्ली विधानसभा चुनाव आने से पहले तक अपनी चुनावी रणनीति पर दोबार विचार करने के लिए भी कहा।

चुनावी हार के बाद अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस को घेरा

पूर्व सीएम केजरीवाल ने AAP पार्षदों को संबाधित कर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "देखिए, हरियाणा में चुनाव के नतीजे क्या रहते हैं। सबसे बड़ा सबक यही है कि किसी को भी चुनाव में अति आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए। किसी चुनाव को हल्के में नहीं लेना चाहिए. हर चुनाव और हर सीट मुश्किल होती है। हरियाणा में सीट बंटवारे को लेकर मतभेद के कारण आप कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन करने में विफल रही थी।"

यह भी पढ़े -रिजल्ट के दिन देश में नहीं हैं राहुल गांधी! प्रियंका गांधी भी विदेश यात्रा पर! रिजल्ट के दिन देश से बाहर जाने पर उठे सवाल

शिवसेना का हमला

शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस को अपनी चुनावी रणनीति पर ठीक प्रकार से काम करने की सलाह दी है। वहीं, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) महासचिव डी. राजा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 'INDIA' के सहयोगी दलों को साथ लेकर चला होगा। साथ ही, महासचिव राजान ने हरियाणा के रिजल्ट पर विचार करने की भी सलाह दी।

हरियाणा में किसको मिली कितनी सीटें?


यह भी पढ़े -हरियाणा में भाजपा की जीत को लेकर PM मोदी का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा - सत्ता में न रहने पर कांग्रेस हो जाती जल बिन मछली जैसी

Created On :   9 Oct 2024 3:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story