महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: सीटों के बंटवारे को लेकर सपा के मुखिया भड़के, अध्यक्ष अबू आजमी ने भी जताई नाराजगी, 5 सीट नहीं मिली तो 25 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

सीटों के बंटवारे को लेकर सपा के मुखिया भड़के, अध्यक्ष अबू आजमी ने भी जताई नाराजगी, 5 सीट नहीं मिली तो 25 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
  • सीटों के बंटवारे पर सपा के मुखिया भड़के
  • अबू आजमी ने भी जताई नाराजगी
  • नहीं मिली 5 सीट तो 25 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के चलते राज्य की पार्टियां अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार रही हैं। इसी के चलते राज्य में सीट बंटवारे पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने नाराजगी जताई है। उन्होंने महाविकास अघाड़ी को चेतावनी तक दे दी है। उन्होंने कहा कि, 'राजनीति में त्याग के लिए कोई जगह नहीं है।'

क्या कहा अखिलेश यादव ने?

सपा के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि, 'महाराष्ट्र में सीटों का बंटवारा समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तय करेंगे। पहले हम गठबंधन में रहने की कोशिश करेंगे। लेकिन अगर महाविकास अघाड़ी हमें गठबंधन में नहीं रखेंगे तो, हम उन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे जहां हमें वोट मिलेंगे या हमारा संगठन वहां काम कर रहा है। हम उन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे जो गठबंधन को नुकसमान नहीं पहुंचाएंगी लेकिन राजनीति में त्याग के लिए कोई भी जगह नहीं है।'

सपा की मांगी हुई सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशियों का ऐलान

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। वहीं सपा की तरफ से मांगी गई सीटों में से तीन सीटों पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों का ऐसान कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस की तरफ से किए गए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करना सपा के लिए एक बड़ा झटका है।

अबू आजमी का भी आया बयान

इससे पहले महाराष्ट्र की समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आजमी ने कहा था कि सीटों का बंटवारा तो पहले ही होना चाहिए था। हम भी महा विकास अघाड़ी का हिस्सा हैं। लेकिन पता नहीं है कि सीटों का बंटवारा होने में क्या समस्या आ रही है। हम ऐसी 5 सीटों पर जीत हासिल कर सकते हैं अगर हमको वह 5 सीट नहीं दी जाएंगी तो फिर हम 25 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

Created On :   27 Oct 2024 9:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story