ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ब्लास्ट: जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, बिल्डिंग ढही, हादसे में 14 घायल, तीन लोगों की हुई मौत, 11 लोग घायल

जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, बिल्डिंग ढही, हादसे में 14 घायल, तीन लोगों की हुई मौत, 11 लोग घायल
  • जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका
  • ढह गई बिल्डिंग
  • कर्मचारियों के दबे होने की आशंका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में मंगलवार को जोरदार धमाका हुआ है। जिसमें 14 कर्मचारी घायल हुए हैं जिसमें से कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं और तीन की मौत हो गई है। जिनकी मौत हुई है उनमें चंदन, श्याम ठाकुर, रणधीर शामिल हैं। बम विस्फोट होने के बाद एक कर्मचारी गायब हो गया था जिसका शव मिल गया है। ये घटना फैक्ट्री के एफ-6 सेक्शन के बिल्डिंग नं 200 में हुई है। ये घटना तब घटी जब बम का बॉयल्ड आउट प्रोसेस किया जा रहा था। उस समय ही इस एरियल बम में अचानक से विस्फोट हो गया। धमाका इतना ज्यादा तेज था कि पूरी की पूरी बिल्डिंग ही ढह गई। इसके बाद रेस्क्यू टीम अब भी लोगों को मलबे से ढूंढने में लगी हुई है।

Live Updates

  • 22 Oct 2024 7:24 AM GMT

    जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हुआ भीषम धमाका। 



Created On :   22 Oct 2024 7:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story