आगामी स्मार्टफोन: Samsung Galaxy A16 5G की भारत में लॉन्चिंग हुई कंफर्म, प्रमुख स्पेसिफिकेशन भी सामने आए

Samsung Galaxy A16 5G की भारत में लॉन्चिंग हुई कंफर्म, प्रमुख स्पेसिफिकेशन भी सामने आए
  • प्रमुख फीचर्स और कलर ऑप्शन का खुलासा किया है
  • छह साल के सुरक्षा अपडेट के साथ आएगा यह फोन
  • पहले इसे ग्लोबल साइट पर ऑनलाइन लिस्ट किया था

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) भारत में जल्द ही अपने नए हैंडसेट गैलेक्सी A16 5G (Galaxy A16 5G) को लॉन्च करने वाली है। इसको लेकर कंपनी ने खुद पुष्टि की है। कंपनी ने हैंडसेट के भारतीय वेरिएंट के कुछ मुख्य प्रमुख फीचर्स और कलर ऑप्शन का खुलासा किया है। यह फोन छह OS अपग्रेड और छह साल के सुरक्षा अपडेट के साथ आएगा। बता दें कि, सैमसंग ने हाल ही में इस फोन को ग्लोबल साइट पर ऑनलाइन लिस्ट किया था। फिलहाल, जानते हैं भारतीय वेरिएंट से जुड़ी अपडेट के बारे में...

Samsung Galaxy A16 5G लॉन्च की पुष्टि

सैमसंग ने एक प्रेस नोट में पुष्टि की है कि गैलेक्सी A16 5G जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। हालांकि, इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा और किस तारीख को लॉन्च किया जाएगा? इसको लेकर कोई भी जानकारी शेयर नहीं की गई है। लेकिन, भारतीय वेरिएंट के तीन कलर ऑप्शन- ब्लू ब्लैक, गोल्ड और लाइट ग्रीन में आने की पुष्टि की गई है।

Samsung Galaxy A16 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी A16 5G को भारत में छह OS अपग्रेड और छह साल के सुरक्षा अपडेट मिलने की पुष्टि की गई है, जो वैश्विक वेरिएंट के समान है। मॉडल का डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशन भी ग्लोबल ऑप्शन के समान हैं। फोन भारत में धूल और छींटों से बचने के लिए IP54-रेटेड बिल्ड के साथ लॉन्च होगा और इसमें की आइलैंड फीचर मिलेगा।

आधिकारिक प्रेस नोट में कहा गया है कि भारत में सैमसंग गैलेक्सी A16 5G मीडियाटेक चिपसेट, नॉक्स सिक्योरिटी फीचर और सुपर AMOLED स्क्रीन के साथ-साथ अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ आएगा।

कितनी होगी कीमत

सैमसंग गैलेक्सी A16 5G को मिड-रेंज पेशकश के रूप में टीज किया गया है। चुनिंदा बाजारों में हैंडसेट के 4GB रैम+ 128GB स्टोरेज विकल्प की कीमत EUR 249 (लगभग 23,000 रुपए) है। माना जा रहा है कि, भारत में भी यह स्मार्टफोन इसी कीमत के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।

Created On :   9 Oct 2024 7:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story