टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स: Realme Buds T310 भारत में 46dB हाइब्रिड नॉइज कैंसलेशन के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Realme Buds T310 भारत में 46dB हाइब्रिड नॉइज कैंसलेशन के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
  • इनमें 46dB तक हाइब्रिड नॉइज कैंसलेशन मिलता है
  • ईयरबड्स 40 घंटे तक का कुल प्लेबैक टाइम देते हैं
  • ईयरबड्स को भारत में 2,499 रुए में लिस्ट किया है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की टेक कंपनी रियलमी (Realme) ने भारत में अपने नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं। इनका नाम बड्स टी310 (Buds T310) है और इसमें IP55 रेटिंग दी गई है। ईयरबड्स 46dB तक हाइब्रिड नॉइज कैंसलेशन और साथ ही 360-डिग्री स्पैटियल ऑडियो इफेक्ट ऑफर करते हैं। कंपनी का दावा है कि, चार्जिंग केस के साथ ईयरबड्स 40 घंटे तक का कुल प्लेबैक टाइम ऑफर करते हैं।

Realme Buds T310 तीन रंग विकल्पों एजाइल व्हाइट, मोनेट पर्पल और वाइब्रेंट ब्लैक में उपलब्ध होगा। बात करें कीमत की तो, इस ईयरबड्स को भारत में 2,499 रुए में लिस्ट किया गया है। इसे 5 अगस्त की दोपहर 12 बजे से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा फ्लिपकार्ट और निंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा। आइए जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशन...

Realme Buds T310 के स्पेसिफिकेशन

ईयरबड्स में 12.4mm के डायनेमिक बास ड्राइवर दिए गए हैं, जो 46dB तक हाइब्रिड नॉइज कैंसलेशन प्रदान करते हैं। इनमें 45ms अल्ट्रा-लो लेटेंसी मोड मिलता है और प्रत्येक ईयरबड तीन AI-समर्थित ENC-समर्थित माइक से लैस है। इनमें स्मार्ट टच कंट्रोल मिलता है।

Buds T310 में 360-डिग्री स्पैटियल ऑडियो और डायनेमिक साउंड इफेक्ट का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इनमें डुअल डिवाइस कनेक्शन की सुविधा भी मिलती है, यानि कि इन्हें एक साथ दो डिवाइस से कनेक्टर किया जा सकता है।

इनमें दी गई बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि, नॉइज कैंसलेशन बंद होने पर यह एक बार चार्ज करने पर 40 घंटे तक का कुल प्लेबैक समय प्रदान करता है। जबकि, नॉइज कैंसलेशन एक्टिव होने पर 26 घंटे तक की कुल बैटरी लाइफ मिलती है।

इसके अलावा 10 मिनट के चार्ज के साथ 5 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक देते हैं। इनमें SBC और AAC ऑडियो कोडेक्स के साथ ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी मिलती है। Realme Buds T310 में धूल और छींटों से बचने के लिए IP55 रेटिंग दी गई है।

Created On :   31 July 2024 6:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story