Sawan Somvar 2024: सावन के चौथे सोमवार पर करें भोलेनाथ की विशेष पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त

सावन के चौथे सोमवार पर करें भोलेनाथ की विशेष पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त
  • सावन सोमवार को महादेव की पूजा का बड़ा महत्व है
  • प्रत्येक सोमवार को भोलेनाथ की विशेष पूजा की जाती है
  • सावन माह का चौथा सोमवार 12 अगस्त 2024 को है

डिजिटल डेस्क, भोपाल। देवों के देव महादेव यानी कि भगवान शंकर की पूजा के लिए सोमवार सबसे शुभ दिन माना जाता है। वहीं सावन माह में आने वाले सोमवार को इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। सावन माह जिसे श्रावण मास के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सावन मास भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। वैसे तो शिव भक्त इस पूरे माह ही भगवान शिव की भक्ति में लीन रहते हैं। लेकिन प्रत्येक सोमवार को भोलेनाथ की विशेष पूजा की जाती है।

सावन माह का चौथा सोमवार 12 अगस्त 2024 को है। सावन सोमवार के दिन श्रद्धालू देवालय और शिवालय पहुंचकर पूजा करते हैं। साथ ही मंदिरों में शिव पुराण का आयोजन भी किया जाता है। आइए जानते हैं सावन के चौथे सोमवार व्रत की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में...

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04 बजकर 23 मिनट से लेकर 05 बजकर 06 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक

सावन सोमवार व्रत एवं पूजन विधि

- सर्व प्रथम सूर्योदय से पहले उठकर नित्यक्रिया से निवृत होकर स्नानादि करें।

- इसके बाद सूर्य को जल चढ़ाएं।

- अपने घर के मंदिर की सफाई करें और उसे गंगा जल से शुद्ध करें।

- शिव पूजन के लिए मिट्टी की शिव प्रतिमा को सर्वश्रेठ माना गया है अगर मिट्टी की व्यवस्था ना हो तो अन्य शिव प्रतिमा या चित्र का प्रयोग पूजन के लिए कर सकते हैं।

- शिव पूजा के लिए पूजन समाग्री एकत्रित करें जिसमें अभिषेक के लिए घी, शकर, शहद, दूध, दही, गंगाजल, शुद्ध जल आदि रखें।

- इसके बाद पूजन के लिए फूल, बेलपत्र, दूब, धतूरा, भांग, भस्म, शमी पत्र, नारियल, प्रसाद, धूप, दीप आदी भगवान में अर्पित कर भगवान को हाथ जोड़ कर प्रणाम करें।

- पूजा के दौरान शिवलिंग पर बेल पत्र अवश्य चढ़ाएं।

- सावन के महीने में शिव पंचाक्षर मंत्र से विशेष लाभ मिलता है इसलिए श्रध्दालुओं को जितना अधिक हो सके पूरे मास भर ऊँ नमः शिवाय इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

- पूजन आरती के बाद सावन सोमवार की कथा सुनें या पढ़ें।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   10 Aug 2024 12:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story