जानिए चेहरे के तिल क्या बताते हैं आपके बारे में 

What does a mole on your face tell about your future?
जानिए चेहरे के तिल क्या बताते हैं आपके बारे में 
जानिए चेहरे के तिल क्या बताते हैं आपके बारे में 

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हमारे शरीर पर जन्म से जो काले-काले और छोटे-छोटे निशान होते हैं, उन्हें तिल कहा जाता है। ज्योतिष के अनुसार इन तिलों का स्वभाव और भविष्य पर सीधा असर होता है। इन छोटे-छोटे तिल से हमारे भविष्य के बारे में जानकारियां मिल सकती है। हर व्यक्ति के किसी न किसी अंग पर तिल अवश्य होता है। शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर तिल होने का अलग-अलग महत्व होता है। आज हम आपको चेहरे के अलग-अलग अंगों जैसे नाक, गाल, होंठ आदि पर तिल होने के महत्व के बारे में बताएंगे।
 

 

  • ऊपरी होंठ के दाएं तरफ तिल हो तो जीवनसाथी का पूर्ण साथ मिलता है। 

 

  • ऊपरी होंठ के बाएं तरफ तिल होना जीवनसाथी के साथ लगातार विवाद होने का सूचक है। 

 

  • ​निचले होंठ के दाएं तरफ तिल हो तो वह व्यक्ति अपने क्षेत्र में बहुत प्रसिद्दि प्राप्त करते हैं। साथ ही साथ इन्हें भोजन से कोई खास लगाव नहीं होता है। लेकिन विपरीत लिंग इन्हे अधिक आकर्षित करते हैं। 

 

  • निचले होंठ के बाएँ तरफ तिल होना किसी विशेष रोग के होने का सूचक होता है एवं ऐसे व्यक्ति अच्छे भोजन खाने तथा नए वस्त्र पहनने के शौकीन होते हैं। 



     

 

  • यदि दोनों भौहों पर तिल हो तो जातक अक्सर यात्रा करता रहता है। दाहिनी पर तिल सुखमय और बायीं पर तिल दुखमय दांपत्य जीवन का संकेत देता है। 

 

  • दोनों के भौंहों के ठीक बीच में तिल होने पर व्यक्ति बहुत बुद्धिमान होता है। ये लोग अपनी बुद्धि के बल पर ही कार्यों में सफलता और पैसा प्राप्त करते हैं। 



     

 

  • नाक के अग्र भाग पर तिल हो तो ऐसे व्यक्ति लक्ष्य बना कर चलने वाले होते हैं साथ ही साथ यह व्यक्ति भी विपरीत लिंग के प्रति बहुत आकर्षित होता है। 

 

  • नाक के नीचे कहीं भी तिल हो वह व्यक्ति भी अधिक विलासी होगा तथा नींद बहुत अधिक पसंद करेगा। 

 

  • नाक के दाहिने हिस्से पर तिल वाले व्यक्ति को जीवन में सुख मिलेगा और धन सम्पति की कमी नहीं होगी। 

     
  • नाक के बाएं हिस्से पर तिल जीवन में संघर्ष का संकेत देता है, ऐसे व्यक्ति को सफलता मिलने में अड़चने आएंगी।  



 

 

  • माथे के दाहिनी ओर तिल का होगा तो धन हमेशा बढ़ता रहेगा। 

 

  • ललाट के मध्य भाग में तिल का होना भाग्यवान और निर्मल प्रेम की निशानी माना जाता है। 
     
  • माथे के बायीं ओर  तिल का होना फिजूलखर्ची का प्रतीक होता है। 




 

 

  • दाएं गाल पर तिल हो तो ऐसे व्यक्ति धनवान होते हैं। 
     
  • बाएं गाल पर तिल हो तो ऐसे व्यक्ति खर्चीले होते हैं। 




 

 

  • ​ठोड़ी पर तिल इस बात का सूचक है कि व्यक्ति सफल और संतुष्ट है। 

 

  • ​ठोड़ी पर तिल का होना भी शुभ होता है। व्यक्ति के पास हमेशा धन प्राप्ति का साधन रहता है तथा वह अभावों में नहीं रहता है। 

 

  • जिस स्त्री की ठोड़ी पर तिल होता है, उसमें मिलनसारिता की कमी होती है। 
     
  • जिस पुरुष की ठुड्डी पर तिल होता है ऐसे पुरुष का स्त्री से मनमुटाव रहेगा। 





 

 

  • दाईं आंख पर तिल स्त्री से मेल होता है।  

 

  • आँख में तिल हो तो व्यक्ति के विचार उच्च होते हैं। आँख पर तिल वाले लोग सामान्यत: भावुक होते हैं।
     
  • ​बायीं आंख पर तिल स्त्री से अनबन होने का आभास देता है। 

Created On :   6 May 2018 10:27 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story