नवरात्रि 2020: इस वर्ष अश्व पर बैठकर आएंगी मां दुर्गा, जानें कैसा रहेगा प्रभाव?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस वर्ष नवरात्रि के लिए लोगों को पूरे 1 माह का अधिक इंतजार करना पड़ रहा है। जो कि अधिकमास के चलते हुआ। हालांकि 17 अक्टूबर से नवरात्रि उत्सव शुरू होगा और इसी के साथ शुरू होगी मां दुर्गा की आराधना। ज्यातिषशास्त्र के अनुसार सप्ताह के सातों दिनों के अनुसार देवी के आगमन का अलग-अलग वाहन बताया गया है। वहीं मां दुर्गा का आगमन भविष्य में होने वाली घटनाओं का भी संकेत देता है।
बात करें इस वर्ष माता के आगमन की तो अबकी शारदीय नवरात्र का आरंभ शनिवार को हो रहा है। देवीभाग्वत पुराण के अनुसार माता का वाहन अश्व होगा। ऐसा क्यों आइए जानते हैं...
नवरात्रि 2020: इस वाहन से आएंगी मां दुर्गा, जानें इस बार कैसा रहेगा प्रभाव?
प्रभाव
इस वर्ष माता का आगमन अश्व के साथ होगा। ज्योतिष की मानें तो अश्व पर माता का आगमन छत्र भंग, पड़ोसी देशों से युद्ध, आंधी तूफान लाने वाला होता है। ऐसे में आने वाले साल में कुछ राज्यों में सत्ता में उथल-पुथल हो सकता है। सरकार को किसी बात से जन विरोध का भी सामना करना पड़ सकता है। कृषि के मामले में आने वाल साल सामान्य रहेगा।
दिनों के अनुसार आगमन
दरअसल, देवीभाग्वत पुराण में जिक्र किया गया है कि ‘शशि सूर्य गजरुढा शनिभौमै तुरंगमे। गुरौशुक्रेच दोलायां बुधे नौकाप्रकीर्तिता॥ यानी कि यदि नवरात्र का आरंभ सोमवार या रविवार को हो तो इसका मतलब है कि माता हाथी पर आएंगी।
अक्टूबर 2020: इस माह में आने वाले हैं ये महत्वपूर्ण व्रत और त्यौहार
वहीं शनिवार और मंगलवार को आश्विन शुक्ल प्रतिपदा यानी कलश स्थापना हो तब माता अश्व यानी घोड़े पर सवार होकर आती हैं। गुरुवार या शुक्रवार को नवरात्र का आरंभ हो रहा हो तब माता डोली पर आती हैं। जबकि बुधवार के दिन नवरात्र पूजा आरंभ होने पर माता नाव पर आरुढ़ होकर आती हैं।
Created On :   3 Oct 2020 4:38 PM IST