Lunar Eclipse: समाप्त हुआ साल का तीसरा चंद्र ग्रहण, जानें कहां-कहां दिखाई दिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुरु पूर्णिमा के दिन 05 जुलाई, रविवार को साल का तीसरा चंद्र ग्रहण लगा। यह चंद्रग्रहण सुबह 8:37 बजे शुरू हुआ और सुबह 9:59 बजे अधिकतम ग्रहण ग्रास को प्राप्त करने के बाद सुबह 11:21 बजे समाप्त हुआ। खगोल शास्त्रियों के अनुसार यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण था। बता दें कि बीते दिनों में 21 जून को सूर्य ग्रहण लगा था और इसके बाद अब चंद्र ग्रहण लगा। हिंदू धर्म में ग्रहण को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, फिर चाहे बात सूर्य ग्रहण की हो या चंद्र ग्रहण की।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण का अच्छा या बुरा असर हर व्यक्ति पर पड़ता है। सूतक सभी वर्णो में लगता हैं, चंद्र ग्रहण का वेध तीन प्रहर यानि 9 घंटे पहले से प्रारंभ हो जाता है। हालांकि आज लगा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया। ग्रहण को अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों में देखा गया। ऐसे में इस उपच्छाया चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं था।
गुरू पूर्णिमा 2020: जानें महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
चंद्र ग्रहण समय
ग्रहण की शुरुआत: 5 जुलाई 2020, सुबह 08 बजकर 37 मिनट से।
ग्रहण का परमग्रास: सुबह 09 बजकर 59 मिनट पर।
ग्रहण की समाप्ति: सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर।
चंद्र ग्रहण की कुल अवधि: 02 घण्टे 43 मिनट की होगी।
क्या है चंद्र ग्रहण
वैज्ञानिकों के अनुसार, चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है। जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया से गुजरता है। आसान भाषा में, जब सूर्य और चांद के बीच पृथ्वी के आने से चंद्रमा पर प्रकाश पड़ना बंद होता है, उसे ही चंद्र ग्रहण कहते हैं।
Created On :   4 July 2020 5:49 PM IST