June Month Vrat Tyohar 2024: वट सावित्री व्रत से गंगा दशहरा तक इस महीने में आने वाले हैं ये प्रमुख व्रत और त्योहार, पढ़िए पूरी सूची

वट सावित्री व्रत से गंगा दशहरा तक इस महीने में आने वाले हैं ये प्रमुख व्रत और त्योहार, पढ़िए पूरी सूची
इस महीने में वट सावित्री व्रत आएगा इसी महीने में शनि जयंती मनाई जाएगी गंगा दशहरा इसी महीने में मनाया जाएगा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अंग्रेजी कैलेंडर का छठवां महीना जून शुरू हो चुका है। हिन्दी कैलेंडर के अनुसार, इस महीने की शुरुआत ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि से हुई है। धार्मिक दृष्टि ये यह महीना भी काफी खास है। इस महीने में वट सावित्री व्रत, शनि जयंती, गंगा दशहरा और वट पूर्णिमा आदि कई प्रमुख व्रत और त्योहार आने वाले हैं। इस महीने में दो एकादशी अपरा एकादशी और निर्जला एकादशी भी आने वाली हैं, जो भगवान श्रीहरि यानि कि विष्णु जी को समर्पित हैं।

इसके अलावा इसी महीने में मुस्लिम समुदाय के विशेष त्योहारों में से एक ईद उल अजहा, बकरीद भी आने वाली है। आइए जानते हैं कि इस महीने कौन से व्रत-त्योहार किस दिन-तारीख को आने वाले हैं।

दिनांक

दिन

व्रत/त्योहारों की लिस्ट

02 जून 2024

रविवार

अपरा एकादशी व्रत

04 जून 2024

मंगलवार

प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि व्रत

06 जून 2024

गुरुवार

वट सावित्री व्रत, शनि जयंती, रोहिणी व्रत, ज्येष्ठ अमावस्या व्रत

10 जून 2024

सोमवार

विनायक चतुर्थी

11 जून 2024

मंगलवार

स्कंद षष्ठी व्रत

14 जून 2024

शुक्रवार

माता धूमावती जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी व्रत

15 जून 2024

शनिवार

मिथुन संक्रांति, महेश नवमी

16 जून 2024

रविवार

गंगा दशहरा, पितृ दिवस

17 जून 2024

सोमवार

गायत्री जयंती

18 जून 2024

मंगलवार

निर्जला एकादशी व्रत

19 जून 2024

बुधवार

प्रदोष व्रत

21 जून 2024

शुक्रवार

वट सावित्री पूर्णिमा व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत

22 जून 2024

शनिवार

ज्येष्ठ पूर्णिमा स्नान-दान

23 जून 2024

रविवार

आषाढ़ माह प्रारंभ

25 जून 2024

मंगलवार

कृष्ण पिंगला संकष्टी चतुर्थी व्रत

28 जून 2024

शुक्रवार

मासिक कालाष्टमी व्रत, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   31 May 2024 12:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story