Jaya Ekadashi Upay: भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय, मिलेगी कष्टों से मुक्ति

भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय, मिलेगी कष्टों से मुक्ति
  • जया एकादशी 08 फरवरी 2025, शनिवार को है
  • भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा की जाती है
  • कुछ उपायों को करने से जीवन सुखमय हो जाता है

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर साल माघ माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी का जया एकादशी (Ekadashi Vrat) का व्रत रखा जाता है। इस साल यह एकादशी 08 फरवरी 2025, शनिवार को है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन यदि व्रत रखने के साथ ही भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा पाठ की जाती है तो पुण्यफल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस एकादशी के लिए कई उपाय भी बताए गए हैं, जिन्हें आजमाने से आपको सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिल सकती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में...

मनोकामना पूर्ण करने के लिए उपाय

यदि आपके मन में कोई मनोकामना है और उसे पूर्ण करना चाहते हैं तो आप जया एकादशी के दिन सफेद रंग के धागे में पीले फूलों को पिरोकर एक माना बनाएं। इस माला को भगवान विष्णु को समर्पित करें। इससे आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।

सुख- समृद्धि की प्राप्ति के लिए उपाय

भगवान विष्णु को तुलसी बहुत प्रिय है और ऐसा माना जाता है कि एकादशी के दिन तुलसी का पौधा लगाने पर भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। इस दिन उत्तर की दिशा में तुलसी का पौधा लगाकर उसकी पूजा करें। इससे जातक सुख समृद्धि का वरदान मिलता है।

दांपत्य जीवन में मधुरता लाने का उपाय

यदि आप अपने दांपत्य जीवन में मधुरता बनाए रखना चाहते हैं तो जया एकादशी के दिन दूध, चावल की खीर बनाकर उसमें थोड़ी केसर डालें। इसके बाद उसमें तुलसी पत्ता डालकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को भोग लगाएं।

धन लाभ के योग के लिए उपाय

जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा या तस्वीर रखें और उनके सामने घी का दीपक जलाकर विधि-विधान से पूजा करें। साथ ही भगवान विष्णु की चालीसा का पाठ करें। इससे प्रभु की कृपा मिलने के साथ ही धनलाभ के योग बनते हैं।

शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिए उपाय

यदि आप अपने शत्रुओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो जया एकादशी के दिन सुबह कच्चा, सफेद सूत का धागा लेकर पीपल के पेड़ की 11 परिक्रमा करें। इस धागे को आप पेड़ पर लपेट दें और श्रीहरि से आपको शत्रुओं से बचाने की प्रार्थना करें।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   7 Feb 2025 5:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story