धर्म: मध्य प्रदेश के पन्ना में नवमी के दिन निकले जवारे, चकदही मेला में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मध्य प्रदेश के पन्ना में नवमी के दिन निकले जवारे, चकदही मेला में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • चकदही मेला में श्रद्धालुओं का जनसैलाब देखने को मिला
  • मध्य प्रदेश के पन्ना में नवमी के दिन निकले जवारे
  • पुलिस की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई गई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के शाहनगर में नवरात्रि के पूरे नौं दिनों तक विभिन्न भक्तों द्वारा अपनी-अपनी मनोकामना रखते हुए व मनोकामना पूर्ण होने पर जवारे बोये जाते हैं। नवमी के दिन उनकी पूजा के बाद उनको विधि-विधान के साथ विसर्जित किया जाता है। शाहनगर मुख्यालय सहित आसपास के अंचलों में जवारे पूरे विधि-विधान के साथ निकाले गये जिन्हें तालाब एवं नदियों में देर रात विसर्जित किया गया।

वहीं, मुख्यालय शाहनगर से 5 किलोमीटर दूर आमा गांव स्थित चकदही मेला जो आमा गांव से महज 2 किलोमीटर दूर केन नदीं के तट पर स्थित मां कलेही का प्राचीन मंन्दिर है आमा गांव के सरपंच किशन साहू ने बताया की यहां आज सदियों से 5 दिवसीय मेला लगता है और आसपास के पांच गांव रोहनियां, नुनागर, खमतरा, पटपरी, आमा गांव के जवारे सम्मलित होते है। एक साथ सम्मलित जवारों का स्थाई नजारा देखते ही बनता है।

यह ऐसा केन्द्र है जहां हजारों की संख्या मे लोग अपने अपने मनोरंजन लेकर पहुंचते है और कलेही माता का आशीर्वाद लेते है। रात भर कार्यक्रम आयोजित किये जाये हैं। यहा मां कलेही का प्राचीन मंन्दिर है जहां भक्तों की मुरादें आज भी पूरी होती है मेले का भी लोग लुत्फ उठाते हैं। इस अवसर पर शाहनगर थाना प्रभारी रजनी शुक्ला द्वारा स्वयं उपस्थित रहकर पुलिस की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई गई।

Created On :   17 April 2024 5:37 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story