Daan-Punya: दान करना है पुण्य का काम, लेकिन इन चीजों का दान होगा व्यर्थ, जानिए दान का महत्व
![दान करना है पुण्य का काम, लेकिन इन चीजों का दान होगा व्यर्थ, जानिए दान का महत्व दान करना है पुण्य का काम, लेकिन इन चीजों का दान होगा व्यर्थ, जानिए दान का महत्व](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/05/1400630-daan.webp)
- वेद और पुराणों में दान के महत्व का उल्लेख है
- दान करने से आपको पुण्यफल की प्राप्ति होती है
- दान का शुभ फल मृत्यु के बाद भी मिलता है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिन्दू धर्म में दान का अत्यधिक महत्व बताया गया है। कई लोग इसे मन की शांति के लिए करते हैं तो कई लोग जरुरतमंदों की सेवा मानते हैं। सनातन धर्म में सदियों से दान की परंपरा रही है। कई बार लोग व्रत या पर्व के दौरान दान करते हैं। वहीं कई लोग इसके लिए कोई खास दिन नहीं देखते और नि:स्वार्थ भाव से दान कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कई बार दान करने के बावजूद आपको उसका फल नहीं मिलता? ऐसा क्यों होता है और कौन से वे दान हैं? आइए जानते हैं, साथ ही जानते हैं दान का महत्व...
दान का महत्व
वेद और पुराणों में दान के महत्व का उल्लेख मिलता है। माना जाता है कि, यदि आप दान करते हैं तो आपको पुण्यफल की प्राप्ति होती है। यही नहीं दान का शुभ फल जीवन ही नहीं बल्कि मृत्यु के बाद भी मिलता है। साथ ही जब आप दान करते हैं तो इससे ईश्वर का आशीर्वाद भी मिलता है।
ऐसा दान होगा व्यर्थ
- अन्न दान को सर्वोपरि बताया गया है और इससे शुभ फल मिलता है, लेकिन कभी भी किसी को बासी और झूठा खाना न दें। यदि आप ऐसा करते हैं तो इससे घर में दरिद्रता आती है।
- कई लोग दान तो करते हैं लेकिन उसका दिखावा काफी करते हैं। ऐसे में यह दान भी आपके लिए व्यर्थ है। हमेशा पूरी श्रद्धा और नि:स्वार्थ भाव से किया गया दान ही आपको पुण्य देता है।
- कभी किसी को प्लास्टिक, स्टील, एल्युमीनियम और कांच जैसे बर्तनों का दान ना दें क्योंकि, इन्हें अशुभ धातु माना गया है। बता दें कि, पीतल, चांदी, तांबा आदि से बने बर्तनों का दान शुभ माना गया है।
- कभी आप किसी को नुकीली चीजों, जैसे चाकू, तलवार, भाला, पेचकश, सुई, कैंची, हंसिया जैसी चीजों का दान ना दें। इससे आपके घर में कलह और झगड़ा होने के साथ अशांति आती है।
- धर्म ग्रंथों के अनुसार, कभी भी किसी को झाड़ू का दान नहीं देना चाहिए। माना जाता है कि, इससे मां लक्ष्मी रूठ जाती है और घर से सौभाग्य चला जाता है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   5 Feb 2025 6:20 PM IST