Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन करें ये 5 आसान उपाय, वास्तु दोष और संकट होंगे दूर

बुधवार के दिन करें ये 5 आसान उपाय, वास्तु दोष और संकट होंगे दूर
  • बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है
  • इसी दिन बुध देव की उपासना भी की जाती है
  • श्री गणेश की उपासना से सुख में वृद्धि होती है

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिन्दू धर्म में सप्ताह का हर ए​क दिन किसी ना किसी देवी या देवता को समर्पित है। वहीं जब आप दिन से संबंधित देवी- देवता की पूजा पूरे विधि विधान से करते हैं या उनसे संबंधित कुछ उपाय करते हैं तो आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती हैं। सप्ताह का तीसरा दिन यानि कि बुधवार प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश को समर्पित है। इस दिन व्यापार के दाता बुध देव की भी उपासना भी की जाती है।

मान्यता है कि, इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। पुराणों के अनुसार, इस दिन के देवता बुध हैं और बुध ग्रह के नाम से ही बुधवार का नाम पड़ा है। ऐसे में जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति कमजोर है तो उन्हें इस दिन कुछ विशेष जयोतिषीय उपाय करना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में...

संकट दूर करने का उपाय

बुधवार के दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करें और उन्हें पीले चंदन का तिलक लागाएं। इसके बाद तिलक अपने माथे पर लगाएं। ऐसा करने से भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होता है और सभी संकट दूर होते हैं।

वास्तु दोष दूर करने का उपाय

यदि आप वास्तु दोष दूर करना चाहते हैं तो बुधवार के दिन स्नान के बाद विधि विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और उन्हें बांसुरी अर्पित करें। इसके बाद बांसुरी को उत्तर दिशा में स्थित कमरे में रख दें। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होता है।

बुध की स्थिति मजबूत करने का उपाय

यदि आपकी कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत करना चाहते हैं तो इस दिन परिवार के साथ हरी मूंग की दाल का सेवन करें। इस दिन दिन शिवलिंग पर भी हरी मूंग अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से बुध की स्थिति मजबूत होती है।

ग्रह दोष को दूर करने का उपाय

बुधवार के दिन गाय को हरी घास या पालक साग जरूर खिलाएं। ऐसा आपको कम से कम 3 महीने तक करना है। यह उपाय करने से आपको ग्रह दोष से निजात मिलेगी। साथ ही जीवन के सभी कष्ट भी दूर होने लगेंगे।

अशुभ प्रभावों से मुक्ति का उपाय

बुधवार के दिन आप बहन और भांजी को गिफ्ट दें। ध्यान रहे यदि दोनों ही आपसे बड़ी हैं तो उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेने के बाद ही गिफ्ट दें। ऐसा करने से आपको अशुभ प्रभावों से निजाते मिलेगी। साथ ही रिश्तों में भी मजबूती आती है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   4 Feb 2025 9:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story