Satna News: सीएम को काला झंडा दिखाने की कोशिश पर युकां के 30 कार्यकर्ता गिरफ्तार

सीएम को काला झंडा दिखाने की कोशिश पर युकां के 30 कार्यकर्ता गिरफ्तार
  • चार घंटे की हिरासत के बाद हुई रिहाई
  • पुलिस टीम ने सिविल लाइन चौराहे पर ही सभी को पकड़ लिया।

Satna News: रीवा जिले के गुढ़ में नवविवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को काला झंडा दिखाने जा रहे युवक कांग्रेस के 30 पदाधिकारियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर को लगभग 12 बजे युकांइयों का समूह सिविल लाइन होते हुए रीवा रोड की तरफ बढ़ रहा था, तब पुलिस टीम ने सिविल लाइन चौराहे पर ही सभी को पकड़ लिया। इस दौरान काफी झूमा-झटकी भी हुई।

अंतत: युकांइयों को बलपूर्वक हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया, जहां शाम 4 बजे तक बैठाए रखने के पश्चात बीएनएस की धारा 170 के तहत प्रकरण तैयार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।

इनकी हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार किए गए कांग्रेसियों का नेतृत्व युकां के जिलाध्या महसूद अहमद शेरू कर रहे थे। इनके साथ नारेन्द्र रैकवार, सूरज तोमर, विक्रांत त्रिपाठी, स्वतंत्र मिश्रा, आनंद पांडेय, रामजस प्रजापति, विश्वजीत सिंह परिहार, देव पांडेय, वासु तिवारी, संजय शर्मा, सुरेन्द्र चौधरी, लोकेन्द्र मल्लाह, राकेश रैकवार, नागेश्वर शुक्ला, विजय वर्मा, शैलेन्द्र सिंह जायसवाल, रंजीत चौधरी, सुनील लढिय़ा, विनोद चौधरी, रामसेवक वर्मा, रामनरेश चौधरी, राहुल चौधरी, शेरू वर्मा, गंगाराम वर्मा, सतेन्द्र चौधरी, हर्ष बागरी, अमन मिश्रा, अभय बागरी और अखिल सागर चौधरी शामिल थे।

Created On :   28 Oct 2024 11:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story