- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अकोट
- /
- घर की दीवार गिरने से महिला की मौत,...
घर की दीवार गिरने से महिला की मौत, तीन घायल

डिजिटल डेस्क, अकोट। समीप के ग्राम अकोली जहांगिर में एक मकान की दीवार रात के समय एकाएक गिर पड़ने से एक महिला की इस हादसे में मौत हो गई जबकि घर के अन्य तीन सदस्य घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार इस हादसे में पुष्पा शिवशंकर जायले उम्र (49) वर्ष की मृत्यु हो गई जबकि शिवशंकर प्रह्लाद जायले (55), बेटी प्रिया जायले (23) व बेटा विक्की जायले घायल हो गए। रात दस बजे के दौरान यह हादसा हुआ जिससे चीखपुकार मच गई। स्थानीय नागरिक मौके पर दौडे और उन्होंने घायलों को मकान से बाहर निकाला और अकोट के अस्पताल में ले जाया गया। पुष्पा जायले की तबीयत गंभीर होने के कारण उनको अकोला के अस्पताल में भेजा गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के पति शिवशंकर जायले को भी इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस घटना के कारण गांव में शोक की लहर फैल गई है। महिला के शव पर बुधवार को अंतिम संस्कार किए गए।
Created On :   10 Nov 2022 6:59 PM IST